वाह रे झारखण्ड: पुलिस वाला कर रहा फायरिंग, ठुमके लगा रही डांसर, हो रही नोटों की बारिश (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: “फिल्म शोले” का एक दृश्य बरबस याद आ जाता है। गब्बर सिंह के गुर्गे निशाना लगाए हुए हैं और बसंती नाच रही है। यहां फर्क सिर्फ इतना ही है कि डकैत गब्बर के जगह पर पुलिस विभाग में सेवा देने वाला व्यक्ति मंच पर सार्वजनिक रूप से दे दनादन फायरिंग कर रहा है और डांसर नाच रही है। बसंती पर शीशे की बोतल फेंका जा रहा था यहां डांसर पर नोटों की बारिश हो रही है। यह दृश्य झारखण्ड की आर्थिक राजधानी और मुख्यमंत्री के गृह जिला जमशेदपुर का है।

 

 

 

 

मौका है गणेश पूजा का। जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भी बड़े ही धूमधाम से गणपति बप्पा की पूजा की जा रही थी। यूँ तो जिला प्रशासन पर्व त्यौहार के मौके पर पूजा पंडाल आयोजकों को पंडाल में भक्ति के ही गीत बजाने का निर्देश देते रहता है। अश्लील गीतों पर प्रतिबंध रहता है। इससे अलग बिष्टुपुर में गणेश पूजा के अवसर पर भक्तो के लिए आयोजक द्वारा न सिर्फ आर्केस्ट्रा का इंतजाम किया गया था बल्कि फूल मनोरंजन के लिए डांसर भी बुलाई गई थी।

 

 

आप वीडियो में लाल रंग के टी शर्ट में जिस जनाब को देख रहे हैं, वह साधारण व्यक्ति नही है। कोई खास परिचय होगा तभी तो वह मंच पर पिस्टल से पब्लिक के डिमांड पर फायरिंग कर रहा होगा। यह जनाब फायरिंग कर ही रहे हैं साथ ही डांसर के साथ ठुमका भी लगा रहे हैं और डांसर पर नोटों की बारिश भी कर रहे हैं।

 

देखें वीडियो-

 

 

पता चला कि फायरिंग करने वाले यह महाशय बिष्टुपुर थाना का प्राइवेट ड्राइवर है। वर्षों से वहीं थाना में सेवा दे रहा है। अधिकारी तो आते जाते रहते हैं लेकिन क्षेत्र में इनकी पकड़ बरकरार रहती है। कई थानेदार तो इनके हर अनुभव के आगे नतमस्तक तक होते रहे हैं, ऐसी चर्चा है। खैर, यह तो अंदुरुनी बात है लेकिन वर्दी, पिस्टल, डांसर और नोट की गर्मी ने गणेश पूजा के अवसर पर भी इन्हें अपना जलवा दिखाने से नही रोक पाता है। इस वीडियो की जानकारी मिलते ही अब सुनियोजित ढंग से एक बात फैलाया जा रहा है कि यह मामला पिछले वर्ष का है। वीडियो इस वर्ष का हो या पिछले वर्ष का, मंच पर फायरिंग तो हो रही है। नोटों की बारिश और डांसर के साथ ठुमके तो लग ही रहे हैं। यह जांच का विषय बनता ही है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »