बोकारो की जनता नेतृत्व बदलने के मूड में, सैकड़ों महिलाएं आप में शामिल

AJ डेस्क: आम आदमी पार्टी ने आज बोकारो विधान सभा क्षेत्र के मानगो पंचायत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने आप नेता हरेन्द्र नाथ पर भरोसा दिखाते हुए आप की सदस्यता ग्रहण की।

 

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरेन्द्र नाथ ने कहा कि आम आदमी पार्टी में ही महिलाओं को सम्मान मिल सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार है। वहां का विकास यह बताने के लिए काफी है कि पार्टी के शीर्ष नेता की सोच क्या है। उन्होंने कहा कि बोकारो की जनता एक मौका देकर देखे। अब और तब के बोकारो में उन्हें अंतर दिखने लगेगा। आज जनता बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। वर्तमान विधायक ने पिछले पांच वर्षों में क्या किया है। यह सबके सामने है।

 

 

 

 

आप के नेता ज्योतिष सिंह ने कहा कि बोकारो की जनता विधायक बदलने का मूड बना चुकी है। बोकारो में विकास का पहिया थम चुका है। इस बैठक में मकबूल अंसारी, अनिकेत कुमार, सुमन सिंह, बबीता देवी, यशोदा देवी, गेंदा देवी, लालू देवी, रीना देवी समेत अन्य ने मुख्य भूमिका निभाया।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »