जामताड़ा का कैदी पत्नी संग घुम रहा धनबाद की सड़कों पर, सुरक्षा गार्ड लापता (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: धनबाद के PMCH में जामताड़ा जेल का कैदी इलाज के लिए भर्ती है। कैदी पर नजर रखने के लिए चार चार जवान तैनात किए गए है। लेकिन यहां “समरथ को नहीं दोष गोसाईं” वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। यह विचाराधीन कैदी 50 लाख रूपये गबन का आरोपी है और रेंजर के पद पर सरकार को अपनी सेवा दे रहा था। इस विचाराधीन कैदी की कुछ तस्वीर देखिए, यह जनाब हॉस्पिटल के बेड पर नही बल्कि पत्नी के साथ बाजार में नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

जामताड़ा के पूर्व DFO राज कुमार राय ने वन विभाग के अधिकारी आनन्द कुमार के विरुद्ध 50 लाख रु सरकारी राशि का गबन किए जाने से सम्बंधित प्राथमिकी दर्ज कराया था। बाद में आनन्द कुमार जमशेदपुर में रेंजर हो गए थे। इधर केस के अनुसन्धान में उनके दोषी पाए जाने पर आनन्द कुमार ने अगस्त 2018 में जामताड़ा कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। 16 अगस्त 2019 को जामताड़ा जेल से आनन्द कुमार को इलाज के लिए PMCH भेजा गया था।

 

देखें वीडियो-

 

 

यहां हम आपको आनन्द कुमार की दो तस्वीर दिखाते हैं। आनन्द कुमार के एक हाथ में हथकड़ी लगी हुई है। दूसरा हाथ खुला हुआ है। हथकड़ी में लगा रस्सा बेड पर पड़ा हुआ है और उस वार्ड में पुलिस का एक भी जवान नही है। दूसरी तस्वीर में जामताड़ा का यह विचाराधीन बन्दी अपनी पत्नी के साथ धनबाद की सड़कों पर घुमता नजर आ रहा है। इस तस्वीर में हथकड़ी और रस्सा गायब है। कहते हैं न कि आप सक्षम हैं तो सब सम्भव है।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »