भीड़ तंत्र ने मारते मारते एक की हत्या कर डाली, लाचार पुलिस गिड़गिड़ाते रही (देखें रूह कपां देने वाला वीडियो)

—–आखिर कब थमेगा मॉब लीचिंग की घटना। मॉब लीचिंग की घटना अब भीड़ तंत्र के हाथों सीधे सीधे हत्या का मामला बनता जा रहा है। निरंकुश भीड़ शंका के आधार पर जब चाहे किसी की भी हत्या कर सकती है। आखिर लोग इतने संशकित भी क्यों हो गए हैं, कोई अंजान चेहरा उन्हें अपराधी क्यों लगने लगता है। अभी इस खबर की जो वीडियो आप देखने जा रहे हैं उसे देख कर आपकी रूह कांप जाएगी, हो सकता है आप पूरी वीडियो देखने का भी साहस नही जुटा पाएंगे। दुर्दांत अपराधी को भी शायद ऐसी सजा नहीं मिलती हो। फिर यहां तो भीड़ तंत्र के हाथों मारा गया इंसान अपराधी था भी कि नहीं। यह किसी को नहीं मालूम। वह सिर्फ हत्यारों के लिए अंजान चेहरा था——

 

 

AJ डेस्क: झारखण्ड से सटे पश्चिम बंगाल के सलानपुर थाना स्थित बंजिमहारी कोलियरी इलाके में बच्चा चोरी के नाम पर दरिन्दगी पर उतरी देंदुआ गांव में भीड़ ने मौत का ऐसा तांडव मचाया की इसे देखने वालों की रूह तक कांप गई। ऐसा नहीं था कि यहाँ उस भीड़ के हत्थे चढ़े संदेही इंसान को बचाने के लिए पुलिस मौजूद नहीं थी लेकिन पुलिस भी इस कथित इंसानो की भीड़ के जिसे दरिन्दों की भीड़ कहे तो गलत नहीं होगा सामने लाचार, बेबस और गिड़गिड़ाती हुई दिखी। अंत में उस भीड़ ने उस जीते जागते इंसान को अपनी दरिन्दगी में गुम कर (मार) दिया।

 

 

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर तीन लोग जो कूड़ा में रोटी तलाशने का काम करते थे वे कूड़ा चुनते चुनते बंजिमहारी कोलियरी इलाके में पहुँच गए। जहाँ कुछ लोगों ने इन तीनों को धर लिया और इनसे पूछ-ताछ करने लगे। लेकिन ये तीनों उनकी बंगला भाषा ठीक से समझ नहीं पा रहे थे। जिससे ये उनके सवालों का ठीक से उत्तर नहीं दे पा रहे थे। फिर क्या था। भीड़ ने इन तीनों पर बच्चा चोर का आरोप लगा दिया और इनके साथ मारपीट करने लगे। लेकिन इसी बीच इन तीनों में से दो लोग भीड़ से बच कर भागने में सफल रहे। लेकिन यह लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति बच न सका। इसके बाद इसका क्या हाल हुआ आप खुद देख ले-

 

देखें वीडियो-

 

 

लोगों को जब इसे मारने पीटने से मन नहीं भरा तो लोगों ने इसपे तेजाब डालकर इसे जलना भी चाहा लेकिन पुलिस ने इस बीच इसे बचने की नाकाम कोशिश की। बाद में भीड़ ने पुलिस के सामने ही इसे मार दिया। जब भीड़ को ये लगा की यह मर चुका है तो इसे पुलिस को सौप दिया। पुलिस ने आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। फिलहाल इस मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की माने तो यह व्यक्ति झारखण्ड का हो सकता है।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »