आसमानी कहर: वज्रपात ने एक ही गांव के 8 लोगों की ले ली जान
AJ डेस्क: गढ़वा जिले के मझिआंव थाने के पासी टोला में आज दोपहर 12:00 बजे वज्रपात की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि इस वज्रपात में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को मझियां मंच रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गढ़वा में रेफर किया गया था जहां उनका इलाज चल रहा है।
मरने वालों में 28 वर्षीय सुनील चौधरी, 30 वर्षीय राजू चौधरी, 15 वर्षीय कृष्णा चौधरी, 16 वर्षीय अंतू पटवा, 20 वर्षीय शुभम कुमार, 18 वर्षीय पवन कुमार, 50 वर्षीय संजय चौधरी और 18 वर्षीय सोनू चौधरी शामिल है।

घटना की पुष्टि गढ़वा के एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी ने किया है। उन्होंने बताया कि छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दो लोगो की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। वहीं राजन पटवा के दो पुत्र 13 वर्षीय रौशन पटवा और 11 वर्षीय राजू पटवा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार घटना के समय उक्त सभी लोग वर्षा होने के कारण एक महुआ के पेड़ के नीचे शरण लिए हुए थे। इसी दौरान उस महुआ के पेड़ पर ही वज्रपात हो गई। जिसमें 8 लोग काल के गाल में समा गए।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
