यातायात नियम: भड़क चुकी जनता को सी एम का मलहम, 3 महीने राहत (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: संशोधित मोटर वाहन अधिनियम 2019 लागू होने के बाद सरकारी तंत्र जिस कदर जनता पर टूट पड़ी थी और अब जनता के बीच से विरोध की चिंगारी भड़कने लगी थी, उसे मुख्यमंत्री ने समय रहते सम्भाल लिया।

 

 

 

 

ट्रैफिक नियम में बदलाव के बाद उसे लागू कराने के लिए परिवहन विभाग और पुलिस में होड़ लग गयी थी। मानों सूबे में इनके पास और कोई काम ही नही बचा हो। नियम लागू कराने के नाम पर सिर्फ और सिर्फ चालान काट जनता की जेब काटी जा रही थी। फाइन की राशि वसूलने के लिए पुलिस वाहन मालिकों के साथ अभद्र व्यवहार करने पर भी उतारू हो चुकी थी। सूबे के अलग अलग क्षेत्रो से पुलिस और जनता के बीच भिड़ंत की भी सूचना आने लगी थी। विपक्षी पार्टियां भी इस मुद्दा को हाथ से जाना नही देना चाहती थी। वह भी सड़कों पर उतर आंदोलन शुरू कर जनता का विश्वास जीतने का काम शुरू कर चुकी थी।

 

देखें फाइल वीडियो नंबर- 01

 

 

 

देखें फाइल वीडियो नंबर- 02

 

 

झारखण्ड में चुनावी माहौल बन चुका है। नई यातायात नियम के तहत भारी जुर्माना की राशि वसूले जाने से सरकार की किरकिरी शुरू हो चुकी थी। सरकार के खिलाफ माहौल बनने लगा था। यहां मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सूझ बूझ से काम लिया और तुरन्त एक आदेश निकाल दिया। सी एम ने कहा है कि तीन महीने तक जागरूकता अभियान चलाकर वाहन मालिको को इस नियम की जानकारी दी जाए। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के साथ साथ कैम्प लगाकर वाहनों के कागजात दुरुस्त कराए जाएँ।

 

 

इस खबर के साथ हम आपको जो वीडियो दिखा रहे हैं, वह इस बात के गवाह हैं कि दंड की राशि वसूलने के लिए पुलिस सूबे की जनता को किस तरह अंग्रेज के जमाने की याद दिला रही है।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »