झरिया के विधायक संजीव की तबियत बिगड़ी, पुनः PMCH में भर्ती (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: लगभग 20 दिनों में ही धनबाद जेल में बन्द झरिया के विधायक संजीव सिंह के सीने में फिर दर्द होने की शिकायत मिली है। डॉक्टरों ने शुक्रवार की देर रात्रि में बेहतर इलाज के लिए विधायक को PMCH में भर्ती कराया है। संजीव सिंह इस बार PMCH के CCU में एडमिट हैं।

 

 

 

 

नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या के आरोप में संजीव सिंह लम्बे अर्से से धनबाद जेल में बन्द हैं। इधर नीरज हत्याकांड की सुनवाई भी जोरों पर है। जानकारी के अनुसार नीरज हत्याकांड के संदर्भ में सम्भवतः गवाही की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यहां बता दें कि अगस्त महीने में भी विधायक संजीव सिंह की तबियत खराब हुई थी। विधायक ने सीने में दर्द होने की बात कही थी। तब जेल प्रशासन ने कोर्ट की अनुमति लेकर बेहतर जाँच के लिए संजीव सिंह को PMCH भेजा था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट कर लिया था। नीरज हत्याकांड के आरोपी विधायक संजीव सिंह 24 अगस्त को PMCH में भर्ती हुए थे और 26 अगस्त को अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें डिस्चार्ज किया था, जिसके बाद वह पुनः जेल चले गए थे।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

झारखण्ड विधान सभा का दो दिवसीय सत्र चल रहा है। विधायक के आवेदन पर न्यायालय ने संजीव सिंह को सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति दी थी। कल शुक्रवार को विधायक संजीव सिंह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रांची गए थे और सत्र में हिस्सा भी लिया था। रांची से लौटने के क्रम में बोकारो के नजदीक विधायक के सीने में पुनः दर्द उठ गया। विधायक को किसी तरह धनबाद लाया गया। जेल प्रशासन की सूचना पर PMCH के डॉक्टरों ने जेल जाकर विधायक का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। जेल प्रशासन ने फ़ोर्स का इंतजाम कर विधायक को PMCH पहुंच दिया। इमरजेंसी वार्ड में इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने विधायक को CCU में भर्ती कर इलाज शुरू किया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »