सख्त प्रशासन के आँख में धूल झोंका, बाराती के रूप में सपा नेता पहुंचे रामपुर

AJ डेस्क: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन पर भैंस चोरी सहित कई मामलों में एफआईआर दर्ज किए गए हैं। सपा ने इसे राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई करार दिया है तो रामपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के जमावड़े को देखते हुए प्रशासन ने यहां धार 144 लगा दी है। हालांकि संभल से पार्टी के नेता फिरोज खान ने इन सबसे बचने का एक अलग ही तरीका निकाला और पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए रामपुर पहुंच गए।

 

 

 

 

आजम खान के समर्थन में शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी रामपुर पहुंचना था, जिनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता वहां पहुंचने की जुगत में लगे हुए थे। जगह-जगह नाकेबंदी थी, जिसके कारण सपा कार्यकर्ताओं का रामपुर पहुंचना मुश्किल था। लेकिन संभल से पार्टी के नेता ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए अलग ही तरीका अपनाया। वह सपा कार्यकर्ता की तरह नहीं, बल्कि एक दूल्हे की तरह सिर पर सेहरा बांधकर गाड़ी में बैठे और वहां से रवाना हुए।

 

 

 

फिरोज खान ने जहां खुद दूल्हे की शक्ल अख्तियार की, वहीं कई अन्य सपा कार्यकर्ता बाराती बने और इस तरह वे रामपुर जा पहुंचे। इस दौरान पुलिस जगह-जगह चैराहों पर जांच करती रही। दरअसल, सपा ने अपने कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव के रामपुर दौरे के दौरान वहां पहुंचने के लिए कहा था।

 

 

आजम के खिलाफ कई घोटालों के आरोप हैं, पर सपा का कहना है कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर राजनीतिक बदले की भावना से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों सपा कार्यालय में पार्टी के संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने भी प्रेस वार्ता कर आजम का बचाव किया था।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »