POK के हाजीपुर सेक्टर में 2 पाक सैनिक मारे गए, सफेद झंडा दिखा शव ले गए (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन करने पर जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार डाला। इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने सफेद झंडा दिखाकर अपने मारे गए जवानों के शव को वापस ले लिया। इसका वीडियो सामने आया है। ये वाक्या 10 या 11 सितंबर का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाथ में सफेद झंडा लिए पाकिस्तानी सैनिक मरे हुए सैनिकों के शवों को वापस ले जाते हैं। सफेद झंडे का मतलब आत्मसमर्पण करना या विरोधियों को एक निश्चित समय के लिए लड़ने से रोकने की मांग करना है।

 

 

 

 

सेना के सूत्रों के अनुसार, 10-11 सितंबर को भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हाजीपुर सेक्टर में सिपाही गुलाम रसूल को मार डाला। सिपाही गुलाम रसूल पाकिस्तानी पंजाब के प्रांत बहावलनगर से था।

 

देखें वीडियो-

 

 

शुरू में पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम उल्लंघन को तेज करके शव को वापस लेने की कोशिश की। पंजाबी मुस्लिम सैनिक को वापस लेने के प्रयास में एक अन्य पाकिस्तानी पंजाबी मुस्लिम सैनिक को जान गंवानी पड़ी। सेना के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना दो दिनों से लगातार कोशिशों के बावजूद शवों को बरामद नहीं कर सकी। 13 सितंबर को पाकिस्तानी सेना ने सफेद झंडा दिखाया और शव बरामद किए। भारतीय सेना मृतकों का सम्मान करती है और इसलिए उन्हें इसकी अनुमति दी।

 

 

 

पिछले महीने अगस्त के पहले सप्ताह में भी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में केरन सेक्टर में पाकिस्तानी बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) के घुसपैठ के प्रयास को सेना ने नाकाम कर दिया था। इस मुठभेड़ का वीडियो हाल ही में सामने आया। वीडियो में आतंकियों के शवों को देखा जा सकता है। इस मुठभेड़ में 5 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मारा गया था। पाकिस्तान इन शवों को उठाकर नहीं ले गया था।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »