भारत एवम अमेरिका की सैनिक मैकॉर्ड में संयुक्त रूप से कर रही युद्धाभ्यास (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: भारतीय सैनिकों की एक टुकड़ी इन दिनों अमेरिकी सैनिकों के साथ अमेरिका के मैकॉर्ड के ज्वाइंट बेस लुइस में युद्धाभ्यास कर रही है। इस दौरान असम रेजीमेंट के सैनिक परेड करते हुए मार्चिंग सांग गाते हुए नजर आए। दोनों तरफ के सैनिकों का युद्धाभ्यास करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

 

 

 

 

इसमें भारतीय आर्मी के जवान अपने फेवरेट मार्चिंग सांग ‘बदलूराम का बदन जमीन के नीचे है..’ गाते हुए नजर आए। बता दें कि दोनों देशों के सैनिक अमेरिका में संयुक्त रूप से सैन्याभ्यास कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय सैनिक और अमेरिकी सैनिक दोनों एक साथ कदम से कदम मिलाकर डांस करते हुए गाना गा रहे हैं।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

बता दें कि सैनिकों का ये गाना बदलूराम को समर्पित है जो असम रेजीमेंट के एक सैनिक थे और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वे मारे गए थे। वीडियो में सैनिकों को तेज जोशीले आवाज में इस गाने के बोल को दोहराते हुए सुना जा सकता है, गाने के साथ-साथ डांस भी कर रहे हैं। इस गाने के पूरे बोल हैं- ‘बदलूराम का बदन जमीन के नीचे है और हमको उसका राशन मिलता है’। बता दें कि असम रेजीमेंट का ये बेहद पुराना मार्चिंग सांग है जो आज तक चला आ रहा है।

 

 

क्या है इस गाने के पीछे की कहानी

आपको बता दें कि सैनिकों के इस मार्चिंग सांग के पीछे एक रोचक कहानी छुपी है। बदलूराम नाम के जिस सैनिक का इस गाने में जिक्र किया गया है वह असम रेजीमेंट के एक महान सैनिक थे जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे, उनके जाने के बाद उनका बचा हुआ राशन बाकी सैनिकों ने इस्तेमाल किया था।

 

 

वे आज भी सैनिकों के बीच याद किए जाते हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जब जापान अपने सैनिकों को लड़ने की ट्रेनिंग दे रहा था, उस दौरान उनके पास बिल्कुल भी राशन का सामान नहीं बचा था। ऐसे समय में बदलूराम का ही राशन था जो उनके बीच बांटा गया और इस तरह से उनकी मदद हो पाई।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »