झरिया, गोविंदपुर, तोपचांची सहित 17 थाना के प्रभारी बदले गए

AJ डेस्क: धनबाद जिला पुलिस बल में आज बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। आधा दर्जन इंस्पेक्टर इधर से उधर किए गए हैं तो कई थाना प्रभारी पुलिस केंद्र में अपना योगदान देंगे। हाल ही में झरिया थाना प्रभारी के पद पर योगदान देने वाले इंस्पेक्टर रणधीर कुमार अब जी टी रोड पर गोबिन्दपुर थाना के प्रभारी बनाए गए हैं।

 

 

 

 

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने आज झरिया के इंस्पेक्टर सह प्रभारी रणधीर कुमार को गोबिन्दपुर थाना का प्रभारी बनाया है। वहीं गोबिन्दपुर प्रभारी मनोज कुमार सिंदरी अंचल के इंस्पेक्टर बनाये गए हैं। तोपचांची पुलिस सर्किल में पदस्थापित सुरेश मुंडा तोपचांची के प्रभारी बनाए गए हैं। इंस्पेक्टर शिवपूजन बहेलिया तोपचांची से पुलिस केंद्र भेजे गए हैं तो पुलिस केंद्र से ओम प्रकाश शुक्ला को तोपचांची अंचल का इंस्पेक्टर बनाया गया है। पुलिस केंद्र में ही पोस्टिंग की प्रतीक्षा में बैठे प्रमोद कुमार सिंह झरिया के इंस्पेक्टर सह प्रभारी बनाए गए हैं।

 

 

देखें लिस्ट-

 

 

इसके अलावा मैथन थाना के प्रभारी दशरथ यादव पुलिस केंद्र में योगदान देंगे। कपूरिया प्रभारी शमशेर आलम ईस्ट बसूरिया के प्रभारी बनाये गए हैं। निरसा थाना के क अ नि जुबैल गुड़िया राम कनाली प्रभारी तो पुलिस केंद्र से विनोद कुमार 1 तेतुलमारी प्रभारी की जिम्मेवारी संभालेंगे। पुलिस केंद्र में पोस्टेड बुद्धदेव गुड़िया कपूरिया के प्रभारी बनाए गए हैं। बशिष्ठ नारायण सिंह बाघमारा प्रभारी की जिम्मेवारी संभालेंगे। वहीं बाघमारा के प्रभारी श्रीकांत ओझा पुलिस केंद्र, तेतुलमारी प्रभारी ध्रुवजी ओझा पुलिस केंद्र, रामा शंकर उपाध्याय ईस्ट बसूरिया से पुलिस केंद्र भेजे गए हैं। पुलिस केंद्र से दुगन टोप्पो को मैथन थाना प्रभारी बनाया गया है। तो राम कनाली के प्रभारी राम विशुन पासवान लाइन में योगदान देंगे।

 

 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना प्रभारी के पद से हटाए गए अनेक पुलिस अधिकारियों का जिला समयावधि लगभग पूरा हो चुका है। आचार संहिता लगने के पूर्व इनका तबादला जिला से बाहर हो जाएगा।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »