झारखण्ड: “धरती के भगवान, तेरी लीला अपरम्पार” दवा नहीं दारू पीकर रहते —-(वीडियो में देखें )

AJ डेस्क: धरती के भगवान- आप जो करें वही सही। दवा के बदले दारू पर ही भरोसा करें तो गलत क्या है। सरकारी नौकरी है आपकी और सरकार ही आपको ढोने के लिए तैयार है तो गलत क्या है।फिर आप दावा कर ही रहे हैं कि “सब कुछ मैनेज है।”

 

 

 

 

झारखण्ड का पिछड़ा इलाका संथाल परगना का विकास कैसे होगा। संथाल के लोग इस तरह की मेडिकल सर्विस पर निर्भर करेंगे तो हो गया उनका कल्याण। अब हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसमे सफेद रंग के शर्ट में जो महानुभाव नजर आ रहे हैं। वह डॉक्टर साहब हैं। यह डॉक्टर साहब गोड्डा जिला के बोआरीजोर के सीएचसी में पदस्थापित हैं।

 

देखें वीडियो-

 

 

इसके पहले डॉ अनिल मरांडी मेहरमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित थे।वहां भी मदिरा सेवन के बाद हंगामा किए जाने की शिकायत पर डॉ अनिल मरांडी को बोआरीजोर भेजा गया था। वहां भी जाकर डॉक्टर के जीवन शैली में किसी तरह का बदलाव नही आता। वीडियो में आप खुद ही देखें समाज के प्रतिष्ठित वर्ग से आने वाले और धरती का भगवान कहे जाने वाला यह शख्स कहाँ जमीन पर फैलकर बैठ मदिरा का सेवन कर रहा है। ड्यूटी के समय सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन कर बाजार में लड़खड़ाते कदमो से गुजरने वाला यह डॉक्टर मरीजों का खाक भला करेगा।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »