पाकुड़: तेंदुआ के हमला में एक की मौत, 6 जख्मी, लोग घरों में दुबके

AJ डेस्क: झारखण्ड के पाकुड़ जिला में आज एक तेंदुआ घुस आया। जिसने एक की जान ले ली जबकि आधा दर्जन लोगों को अस्पताल का रास्ता दिखा दिया। इस तेंदुआ ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा रखा है। इस तेंदुए के खौफ से लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे है। फिलहाल जंगल विभाग की टीम उस तेंदुआ को खदेड़ने में लगा है।

 

 

 

जिला के महेशपुर प्रखंड के नशी गांव में सोमवार को एक तेंदुआ घुस आया। जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इस खूंखार तेंदुआ ने देखते ही देखते गांव के करीब आधा दर्जन लोगों पर हमला बोल दिया। जिससे एक 60 वर्षीय महिला सोनामुनी टुडू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग उस तेंदुआ के हमले में घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

लोग उस तेंदुआ से बचने के लिए लाठी-डाँडो से लैस होकर झुण्ड में घूम रहे है। वहीं गांव में तेंदुआ के आतंक की सूचना पर मौके पर पहुंचे रेंजर अनिल कुमार सिंह ने मृत महिला के परिजनों को 4 लाख रूपये एवं घायलों को 10-10 हजार रुपया बतौर मुआवजा देने की घोषणा की है। जिसमें से 50 हजार रूपये तत्काल मृत महिला के परिवार को दिया गया। साथ ही जंगल विभाग की टीम उस तेंदुआ को गांव से खदेड़ने में जुटी है। फिलहाल इलाके में खौफ का माहौल व्याप्त है।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »