भीड़ के हाथों मारे गए तबरेज की पत्नी ने क्या कहा देखें वीडियो में

AJ डेस्क: देश भर में राजनैतिक मुद्दा बन चुका तबरेज प्रकरण में झारखण्ड पुलिस की जाँच रोज नाटकीय टर्न लेते रह रही है। एक बार धारा 302 को हटाकर 304 लगाने फिर 304 को हटाकर धारा 302 लगाए जाने पर आज तबरेज की पत्नी ने कहा कि अब उसे इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है।

 

 

 

 

भीड़ तंत्र के हाथों तबरेज की मृत्यु हो गयी थी। यह घटना राजनैतिक मुद्दा बन गया था। झारखण्ड की सरायकेला पुलिस ने धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जाँच के क्रम में पुलिस ने धारा 302 को हटाकर 304 लगा दिया था। फिर एक बार पुलिस ने अपना निर्णय वापस लेते हुए धारा 304 हटाकर 302 लगाये जाने की बात कही है। मृतक तबरेज की पत्नी शाहिस्ता प्रवीण ने आज कहा कि पुलिस द्वारा पुनः दफा 302 लगाए जाने पर उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। परवीन का कहना है कि दोषियों को जब फांसी की सजा मिल जाएगी तब उसके चेहरे पर मुस्कान आएगी।

देखें वीडियो-

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »