कमला बनाम ढुल्लू: आखिर कौन किसके लिए क्यों बार बार फोन पर है परेशान (सुनें ऑडियो क्लिप )

AJ डेस्क: धनबाद के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो और भाजपा नेत्री कमला कुमारी के बीच लम्बे समय से चल रहे विवाद में एक नाटकीय मोड़ आया है। अनल ज्योति को मिले ऑडियो क्लिप में एक तरफ कमला कुमारी की आवाज है और कमला कुमारी मोबाइल पर बार बार सामने वाले को “काके” भैया कहकर संबोधित कर रही है। यह काके जो भी हों, वह कमला कुमारी को फोन करके बार बार मिलने का आग्रह कर रहे हैं। फोन पर हुई वार्ता से ऐसा प्रतीत भी होता है कि अंततः काके कमला से मिलने उसके घर भी गए थे।

 

 

 

 

इस ऑडियो क्लिप का सारांश यही निकाला जा रहा है कि काके विधायक की ओर से कमला को केस नही लड़ने की सलाह दे रहा है।

 

 

 

इस क्लिप में कमला कुमारी स्पष्ट कह रही हैं कि आपलोग हमको मरवा कर ही मानिएगा क्या। जबकि सामने वाला व्यक्ति भेंट करने के संदर्भ में पूछता है कि आप (कमला) आइएगा या हम आएं। कमला जवाब देती है कि हम तो नही ही आएंगे।

 

ऑडियो क्लिप नम्बर- 01

 

 

 

मोबाइल पर फिर वही मुलाकात का समय मांगा जा रहा है। कमला कुमारी पूछती है कि विधायक क्या बोल रहा है। मोबाइल पर दूसरे तरफ से शायद काके हैं, वह कहते हैं कि वह (विधायक) कह रहा है कि यह सब गलत है। वह बच्चा का भी कसम खाने को तैयार है।

 

 

ऑडियो क्लिप नम्बर- 02

 

यहां वह व्यक्ति कमला को अपने स्वार्थ के बारे में समझाता है।

 

ऑडियो क्लिप नम्बर- 03

 

 

देखो कमला हमको जहां तक जानकारी है,यह केस फॉल्स हो जाएगा। शुभ् चिंतक के नाते बता रहे हैं।

 

ऑडियो क्लिप नम्बर- 04

 

 

 

कमला को बार बार फोन करने वाला व्यक्ति कहता है कि तुम नही आयी न। कमला कहती है कि आप ही मेरे घर आइए। अंत में सज्जन कमला के घर आने पर सहमति दे देते हैं।
7:39

 

ऑडियो क्लिप नम्बर- 05

 

 

 

मैं काके बोल रहा हूँ। कमला हम कब बोले कि विधायक कम्प्रमाईज करने को बोले हैं।कमला इस बात पर अड़ जाती है कि आप घर पर आकर बोले हैं। काके बोलते हैं कि हम संगठन के चलते बोल रहे थे। इस ऑडियो में कमला और काके के बीच तीखी नोक झोंक होती है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »