EXCLUSIVE- कमला प्रकरण: विधायक ढुल्लू का खुलासा, राजनैतिक प्रतिद्वंदिता का बना शिकार

AJ डेस्क: धनबाद के बाघमारा से विधायक ढुल्लू महतो और उन्ही के क्षेत्र में रहने वाली कमला कुमारी के बीच लगभग एक वर्षों से जारी विवाद ने कोयलांचल में भाजपा की किरकिरी करा दी है। यह दोनों भाजपा से जुड़े हुए हैं। विधायक ढुल्लू महतो के व्हाट्सअप से आए एक सन्देश को अनल ज्योति आपके सामने रखने जा रहा है जिसमे उन्होंने खुद को उक्त महिला द्वारा बेवजह फंसाने की बात कही है।

 

 

 

 

विधायक ढुल्लू महतो ने सम्भवतः पहली बार मिडिया के सामने कमला प्रकरण में बयान देकर अपना पक्ष रखा है। 19 सितम्बर को अनल ज्योति ने विधायक के व्हाट्सअप पर एक मैसेज भेजकर कहा था कि कमला कुमारी प्रकरण में खबर बनाया जा रहा है। आप अपना पक्ष रख सकते है। इसके बाद ढुल्लू महतो ने कमला प्रकरण पर अपनी बात अनल ज्योति के सामने रखी।

 

 

 

 

विधायक ढुल्लू महतो ने कहा है कि एक महिला भाजपा नेत्री पहले अयोध्या ठाकुर पर पैसे के लेन देन का आरोप लगाती है। उनके बीच शायद पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। उक्त महिला इसकी शिकायत थाना में भी की थी। इसके बाद आत्मदाह का पत्र सामने आता है। विधायक पर अयोध्या को बचाने का आरोप लगता है। फिर आत्मदाह के दिन नाटकीय घटनाक्रम में विधायक ढुल्लू महतो पर सीधे सीधे यौन शोषण का आरोप लगा देती है। विधायक का विरोधी विनय सिंह महिला के साथ होता है।

 

 

 

 

आगे विधायक ने कहा है कि कमला कुमारी और अयोध्या ठाकुर के बीच विवाद में न जाने किन राजनीतिक कारणों से उन्हें घसीट दिया गया। उक्त महिला सोशल मीडिया में भी विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने लगी। यह सब आरोप प्रत्यारोप राजनीतिक प्रतिद्वंदिता का परिणाम है।

 

 

बाघमारा क्षेत्र के दबंग विधायक तो टाइगर विधायक आदि के रूप में चर्चित रहने वाले ढुल्लू महतो ने कहा है कि आत्मदाह की घोषणा से लेकर, आत्मदाह का प्रयास करने और उसके बाद का महिला नेत्री के मोबाइल का कॉल डिटेल और लोकेशन निकाल लिया जाए तो सब कुछ का खुलासा हो जाएगा। विधायक की ओर से कहा गया है कि भाजपा के शीर्ष नेता और न्यायाधीश से वह अनुरोध करते हैं कि एक टीम बनाकर मामले की जांच करा ली जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »