केन्द्रीय मंत्री ने सार्वजनिक तौर पर पुलिस अधिकारी का वर्दी उतारने की दी धमकी (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: पुलिस अधिकारियों को अक्सर राजनीतिक दबावों का सामना करना होता और ये उनके लिए कोई नई बात नहीं है, यूपी हो बिहार हो या पंजाब या कर्नाटक हर राज्य में कमोबेश यही स्थितियां सामने आती रहती हैं, मगर कई बार पानी सिर के उपर से गुजर जाता है कुछ ऐसा ही मामला बिहार में सामने आया है।

 

 

बिहार के बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे जनता दरबार लगा रहे थे वहां किसी बीजेपी कार्यकर्ता का नाम पुलिस के ‘गुंडा रजिस्टर’ में दर्ज किए जाने को लेकर ये मामला सामने आया है। अश्विनी चौबे ने पुलिस अधिकारी को भरे जनता दरबार में तेज अवाज में माइक पर धमकाया और कहा कि उनकी वर्दी उतर जाएगी, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

 

देखें वीडियो-

 

 

अश्विनी चौबे ने कहा कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता और अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता जिन्होंने 2003 में भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ विरोध किया था, उन्हें वर्तमान प्रशासन ने ‘गुंडा’ कहा था। मैंने पुलिस कर्मियों से कहा कि यह किसी को ‘गुंडा’ कहना ठीक नहीं है।

 

 

 

 

गौरतलब है कि अश्विनी चौबे ने कुछ समय पहले कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के लिए विवादास्‍पद टिप्‍पणी की थी। उन्‍होंने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्‍यक्ष के लिए यह व‍िवादित टिप्‍पणी की और उनकी तुलना ‘नाली के कीड़े’ से कर दी थी।

 

 

 

 

बिहार के बक्सर से सांसद चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तो जमकर तारीफ की थी, लेकिन कांग्रेस अध्‍यक्ष के लिए उन्‍होंने विवाद‍ित टिप्‍पणी की थी। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी जहां आकाश की तरह विशाल हैं, वहीं कांग्रेस अध्‍यक्ष को उन्‍होंने ‘नाली के कीड़े’ जैसा बताया था। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍य मंत्री चौबे ने कहा, ‘प्रधानमंत्री गगन के जैसा और जो आज का कांग्रेस का अध्यक्ष है, उनका आकार कैसा, नाली के कीड़े जैसा।’

 

 

इतना ही नहीं, चौबे ने कांग्रेस अध्‍यक्ष को ‘सिजोफ्रेनिया’ का शिकार भी बताया था और कहा कि उन्‍हें मानसिक रोगियों के अस्‍पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए। उन्‍होंने यह टिप्‍पणी राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस अध्‍यक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने पर की थी।

 

 

चौबे ने कहा था कि कांग्रेस अध्‍यक्ष पीएम मोदी पर राफेल सौदे को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाते हैं। ऐसा केवल वही कह सकता है, जो सिजोफ्रेनिया से पीड़‍ित हो। उन्‍होंने कांग्रेस की अगुवाई वाले महागठबंधन को ‘महाठगबंधन’ बताया था और जोर देकर कहा कि देश को पीएम मोदी जैसे प्रगतिशील प्रधानमंत्री की आवश्‍यकता है, ताकि यहां विकास सुनिश्चित किया जा सके।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »