देवघर में रघुवर ने झामुमो पर साधा निशाना, विहिप के जिला मंत्री को प्रभार, रेलवे बोर्ड के चेयरमेन से भेंट

 

 

 

सूबे की भाजपा द्वारा शुरू किया गया जन आशीर्वाद यात्रा आज बाबा नगरी देवघर पहुंचा। मधुपुर में एक जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झामुमो मतलब मुद्रा मोचन पार्टी। उन्होंने कहा कि बाप, बेटा और बहू की इस पार्टी को कांग्रेस के साथ पाकिस्तान जाकर राजनीति करनी चाहिए। यह दोनों पार्टी राष्ट्रहित को छोड़ पाक की जुबान बोलती है।

 

 

 

 

विश्व हिंदू परिषद धनबाद जिला महानगर की कोर कमिटी की आज हुई बैठक में झरिया प्रखंड समिति को भंग करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि जब तक नये कमिटी का गठन नही हो जाता है। जिला मंत्री रमेश पांडे ही विहिप और बजरंग दल के संदर्भ में निर्णय लेंगे।

 

 

 

 

युवा भाजपा नेता और धनबाद से टिकट के एक दावेदार अमरेश सिंह ने आज नई दिल्ली में भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमेन विनोद कुमार यादव से भेंट किया। अमरेश सिंह ने धनबाद से नई दिल्ली के बीच एक सुपर फास्ट ट्रेन चलाने सहित अन्य मांगे रखी। चेयरमेन श्री यादव ने आश्वासन दिया कि धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत चलने वाली ट्रेनों में शीघ्र ही यात्री सुविधा बढ़ाई जाएगी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »