झरिया के दो मिठाई दुकान से खोवा और पनीर जब्त, होगी जाँच- SDM

AJ डेस्क: त्यौहार आते ही जिला प्रशासन एक्टिव हो गई है। मिलावटी खाद्य सामग्री बेच लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आज से धनबाद प्रशासन के अधिकारियों ने अभियान छेड़ दिया है। शुक्रवार को इसी क्रम में धनबाद एसडीओ के नेतृत्व में झरिया के 2 मिठाई दुकान में छापेमारी कर खोवा और पनीर का सैम्पल जब्त किया है। जाँच के दौरान यदि इन सैम्पलों में गड़बड़ी पाई गई तो प्रशासन फ़ूड सेफ्टी एक्ट के तहत इन मिठाई दुकानदारों पर कार्रवाई करेगी।

 

 

 

 

धनबाद उपायुुक्त अमित कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम के नेतृत्व में झरिया 4 नंबर स्थित मां दुर्गा स्वीट्स एवं झरिया मेन रोड पर स्थित गोविंदा स्वीट्स में छापा मारा गया। इस छापेमारी में एसडीओ के अलावा फूड सेफ्टी ऑफिसर आदिती सिंह व अन्य कर्मचारी शामिल थे। छापेमारी के बाद मीडिया से बात करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि दुर्गापूजा, दशहरा और आने वाले त्योहारों को देखते हुए आज झरिया 4 नंबर स्थित मां दुर्गा स्वीट्स एवं झरिया मेन रोड पर स्थित गोविंदा स्वीट्स में छापामारी की गई।

 

 

 

 

 

छापामारी के क्रम में दोनों मिठाई की दुकान से खोवा, पनीर व अन्य खाद्य पदार्थों का सैंपल लिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि इन सैंपल को जांच के लिए रांची के नामकुम स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से उपरोक्त सैंपल में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने की रिपोर्ट मिलने पर मां दुर्गा स्वीट्स एवं गोविंदा स्वीट्स पर फूड सेफ्टी एक्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

उन्होंने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। विशेषकर पर्व और त्योहारों के मौसम में मिठाई की भारी मांग होने के कारण इसमें मिलावट होने से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थ में मिलावट होने की शिकायतें मिलती रहती है। मिलावटी खाद्य पदार्थ लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। छापामारी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »