श्रद्धालुओं के सर पर पैर रख आशीर्वाद दे रहा पंडित (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बीते दिनों देश भर में दशहरा का त्योहार मनाया गया और इस दौरान कई जगहों से उत्सव की मनमोहक तस्वीरें भी सामने आई थीं लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो भी सामने आया जिसने लोगों को चौंकाने का काम किया। इस वीडियो में उड़ीसा का एक पुजारी लोगों को बड़े अजीबोगरीब अंदाज में आशीर्वाद देता दिख रहा है। यह घटना विजयदशमी यानि दशहरा के मौके पर कैमरे में रिकॉर्ड हुई। वीडियो में पुजारी लोगों के सिर पर पैर रखकर आशीर्वाद दे रहा था।

 

 

 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ‘एक मंदिर के पुजारी विजय दशमी (8 अक्टूबर) को ओडिशा में खोरधा के बानपुर इलाके में लोगों के सिर पर पैर रखकर आशीर्वाद देते दिखे हैं।’ पुजारी का नाम आर. समंताराय है।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

जब पुजारी समंताराय से इस बारे में सवाल किए गए तो उसने कहा, ‘हमने कई रीति-रिवाजों का पालन करने के तहत ऐसा किया। ‘जजमान’ को हम पर भरोसा है। जिन लोगों ने इस पर सवाल खड़े किए, वे पूजा के बारे में नहीं जानते हैं। वह लोगों का ध्यान किसी दूसरी बात पर ले जाना चाहते हैं। कुछ लोगों को यह अपमानजनक लगा होगा, लेकिन परंपराओं का पालन किया गया है और यह परंपराएं सालों से चली आ रही हैं।’

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »