वंशवाद और धनबल के आधार पर कांग्रेस नहीं देगी टिकट- डॉ इरफ़ान

AJ डेस्क: झारखण्ड में विधानसभा चुनाव का विगुल कभी भी बज सकता है। ऐसे में सभी पार्टियों में कैंडिडेट को लेकर माथा पच्ची शुरू हो गई है। वहीं कई लोग वंशवाद और पैसे के दम पर पार्टी का टिकट हासिल करने का दावा करते भी दिख रहे है। इसी संदर्भ में आज प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. इरफ़ान अंसारी ने मीडिया से बातचीत के क्रम में ये साफ़ कर दिया है कि पैसे के बल पर टिकट हासिल करने का सपना देख रहे लोग भ्रम जाल से बाहर निकल आए। पार्टी वैसे लोगों को ही टिकट देगी जो पार्टी से जुड़े हुए है।

 

 

 

श्री अंसारी रांची जाने के क्रम में आज बोकारो परिसदन पहुंचे थे। जहां उन्होंने आगामी 21 अक्टूबर को बोकारो में आयोजित होने वाली पार्टी की प्रमंडलीय सम्मेलन को लेकर नेताओं से विचार विमर्श किया। इस दौरान डॉक्टर अंसारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से यह सूचना मिल रही है की पैसे वाले लोग जो पार्टी में नहीं है वे भी टिकट के लिए मारामारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे प्रमंडलीय क्षेत्र में इस तरह से टिकट की चाह रखने वाले को टिकट नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी का नेता पार्टी के लिए काम कर रहा है, संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत कर रहा है वैसे व्यक्ति को ही बोकारो, धनबाद गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग समेत अन्य विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार बनाया जाएगा।

 

 

 

 

उन्होंने आगे कहा कि उम्मीदवार चुनाव हारे या जीते इससे कोई फर्क नहीं पड़ता हमें अपने संगठन को बचाना है, क्योंकि संगठन है तभी हम सभी हैं, तभी पार्टी है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति टिकट का प्रयास पैसे के बल पर करना चाहते हैं उन्हें सतर्क हो जाना चाहिए। उन्हें कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिस प्रकार से डॉ अजय कुमार ने लोकसभा उम्मीदवार बनवाया था उसका हश्र सभी देख चुके हैं। वैसी स्थिति विधानसभा में नहीं होने वाला है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »