धार्मिक विद्वेष फैलाकर हिंसा कराने का प्रयास करने वाला युवक गिरफ्तार

AJ डेस्क: मोबाइल पर व्हाट्सअप ग्रुप बना माँ दुर्गा के बारे में अश्लील टिप्पणी करने और दुर्गा पूजा को विवादास्पद एवम नस्लवादी त्यौहार बताकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे विकास कुमार यादव को पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

पुलिसिया जाँच में यह बात सामने आयी है कि विसर्जन के दिन हिंसा फ़ैलाने के उद्देश्य से विकास ने व्हाट्सअप पर ऐसा कृत्य किया। दुमका के पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि व्हाट्सअप पर भड़काऊ मैसेज चल रहा है। कोई शरारती तत्व विधि व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तुरन्त एक विशेष टीम का गठन किया और मामले की जाँच कर दोषी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

 

 

 

 

दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बसबुटिया गांव का रहने वाला विकास यादव पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उस मोबाइल को भी जब्त कर लिया जिसके माध्यम से व्हाट्सअप पर मैसेज भेजा जाता था।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »