वाह रे धरती के भगवान: पुरुष मरीज को लिख दिया “प्रेगनेंसी” जाँच

AJ डेस्क: झारखंड में डॉक्टर द्वारा लापरवाही का एक अजीब मामला सामने आया है। दरअसल चतरा जिले में एक डॉक्‍टर के पास पेट दर्द की शिकायत लेकर आए दो पुरुषों को प्रेगनेंसी टेस्ट कराने की प्रिस्क्रिप्‍शन लिख दी है। वहीं मामला प्रकाश में आते ही पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर को चतरा के सिमरिया प्रखंड के चोरबोरा गांव निवासी महावीर गंझू के 22 वर्षीय पुत्र गोपाल गंझू और सुधु गंझू का 26 वर्षीय पुत्र कामेश्वर गंझू को अचानक पेट में दर्द होने लगा। परिजन उपचार के लिए तत्काल उन्हें रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, उस वक्‍त ड्यूटी पर डॉक्टर मुकेश मौजूद थे। उन्होंने दोनों मरीजों को देखा और अस्पताल की पर्ची संख्या 17028 एवं 17032 पर कथित तौर पर प्रेगनेंसी टेस्‍ट की सलाह लिख दी।

 

 

इतना ही नहीं डॉक्‍टर ने युवकों को एचआईवी, एचबीए, एचसीवी, सीबीसी, एचएच-2 और एएनसी चेकअप की भी सलाह दी। साथ ही दोनों को करीब-करीब एक ही तरह की दवाएं भी लिख दी। उस वक्त इन बातों से अंजान दोनों युवक जांच के लिए एक निजी पैथोलॉजी लैब गए। जहां जांच करने वाला डॉक्टर अस्पताल की पर्ची देखकर दंग रहा गया। कुछ जांचें तो उसने की लेकिन प्रेगनेंसी आदि की जांच से इंकार कर दिया और दोनों युवकों को पर्ची पर अंग्रेजी में लिखे सलाह से अवगत कराया। इसके बाद दोनों युवकों ने वरिष्‍ठ डॉक्‍टर अरुण कुमार पासवान से इस पूरे घटना की शिकायत की।

 

 

जिला के सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार पासवान ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर जांच शुर्ज कर दी गई है। जबकि आरोपी डॉक्‍टर मुकेश कुमार ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्‍होंने कहा है कि कतई ऐसा नहीं हो सकता है। मुझे बदनाम करने की यह एक सोची समझी साजिश है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »