“जन आशीर्वाद” के बहाने भाजपाई कर रहे “शक्ति प्रदर्शन”

AJ डेस्क: अगली बार पुनः सत्ता हासिल करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रघुवर दास जन आशीर्वाद रथ यात्रा पर सवार होकर सूबे के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के दौरा पर निकले हैं। तो वहीं आगामी विधान सभा चुनाव में अपना टिकट कन्फर्म करने के नीयत से भाजपा के संभावित प्रत्याशियों के बीच “शक्ति प्रदर्शन” करने की होड़ मची हुई है।

 

 

 

 

जन आशीर्वाद यात्रा सुनने पर ही लगता है कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बहाने जन जन को सूबे में की गयी विकास की जानकारी देते हुए उनसे आगामी चुनाव में आशीर्वाद के रूप में उनका वोट मांगने निकले है। वहीं भाजपा से टिकट की उम्मीद लगाए नेताओं को जन आशीर्वाद से अधिक “रघुवर आशीर्वाद” की गरज दिखाई दे रही है। उन्हें पहले रघुवर आशीर्वाद तो मिल जाए, उसके बाद ही न वह जन आशीर्वाद की सोचेंगे। रघुवर आशीर्वाद (टिकट) ही नही मिला तो उन्हें जनता या उनके आशीर्वाद से मतलब ही क्या है।

 

 

 

 

धनबाद कोयलांचल यानि माफिया नगरी यहाँ की बात ही निराला है। मुख्यमंत्री रघुवर दास जी अपने तीसरे चरण में शायद धनबाद कोयलांचल में जन आशीर्वाद रथ यात्रा लेकर आ रहे हैं। इसके पहले वह जहाँ का भी दौरा कर चुके हों, धनबाद आकर महोदय पुरानी यात्रा को भूल जाएंगे। धनबाद के भाजपाई केंद्र या राज्य सरकार की उपलब्धि गिनवाने का काम कर ही नही रहे। उनके बीच तो “होडिंग वार” छिड़ा हुआ है। कौन कितना होडिंग लगवा सकता है और स्वागत के नाम पर कितनी बड़ी मोटर साईकिल जुलूस निकाल अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकता है। मुख्यमंत्री के समक्ष “शक्ति प्रदर्शन” कर वह अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के फ़िराक में ज्यादा परेशान हैं।

 

 

 

 

कोयलांचल की लगभग सभी मुख्य सड़कें, चौक चौराहा होडिंग से पट चुका है। टिकट के रेस में शामिल नेता भी होडिंग वार का रोमांच बढ़ाए हुए हैं। नेताओं के साथ साथ उनकी भी बड़ी बड़ी तस्वीरें होडिंग में लगी हुई हैं। जन आशीर्वाद रथ यात्रा के बहाने वह एक तीर से दो निशाना साध रहे हैं। मुख्यमंत्री जी की नजर होडिंग पर पड़ गया और उसे शायद आशीर्वाद मिल जाए। दूसरी इसी बहाने क्षेत्र की जनता कम से कम उनका तो चेहरा देख ले। अब मुख्यमंत्री जी खुद जनता का आशीर्वाद लेकर दोबारा सरकार बनाने की चिंता करें या शक्ति प्रदर्शन कर रहे भाजपाईयों को अपना आशीर्वाद दें।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »