राजा तालाब की सफाई का बीड़ा उठाया “रघुकुल” ने
AJ डेस्क: झरिया की ऐतिहासिक राजा तालाब को लोक आस्था का महापर्व छठ के मद्देनजर सफाई कराने का बीड़ा आज रघुकुल ने उठा लिया है।
पूर्व डिप्टी मेयर सह कांग्रेसी नेता स्व नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह ने छठ के पहले राजा तालाब में व्याप्त गन्दगी को पूरी तरह साफ़ कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि झरिया के व्रतियों को तालाब की गंदगी के कारण किसी तरह की परेशानी नही उठानी पड़े। जनता मजदूर संघ के नेता अभिषेक सिंह ने आज अपने समर्थकों प्रीतम रवानी, पंकज तिवारी, अजीम खान आदि के साथ राजा तालाब में चल रहे सफाई कार्य का जायजा लिया।
यूँ तो राजा तालाब झरिया का एक धरोहर है। इसके स्थायी रूप से समस्या का निदान कोई नही करा रहा। दुर्गा पूजा के पहले भाजपा समर्थकों ने तालाब के एक किनारे से जल कुम्भी हटवाकर अपने कर्तव्य का इतिश्री मान लिया। उसके बाद झरिया की जनता राजा तालाब की दुर्दशा को लेकर सड़क पर भी उतरी थी। अब पूर्णिमा सिंह ने मजदूर लगाकर तालाब से जल कुम्भी हटवाना शुरू किया है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…