सर्वे सेटलमेंट के नाम पर मंत्री दे रहे झांसा- पूर्व मंत्री

AJ डेस्क: अपनी पुश्तैनी जमीन बचाने के लिए लोगों को कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। गरीब, किसान और मजदूरों की जमीन उद्योगपतियों को देने की गहरी साजिश झारखण्ड सरकार के मंत्री ने रचा है। आजसू के नेता और पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने आज चंदनकियारी में सूबे के मंत्री अमर बाउरी पर जमकर हमला बोला।

 

 

 

 

पूर्व मंत्री चंदनकियारी में आयोजित मिलन समारोह में भाग ले रहे थे। इस मौके पर उन्होंने चंदनकियारी के विधायक और सूबे के मंत्री अमर बाउरी पर जमकर हमला बोला। कहा कि मंत्री होने के बावजूद अमर बाउरी ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ भी नही किया। उन्होंने कहा कि मंत्री के ही गृह अंचल में ही दाखिल ख़ारिज और लगान रसीद कटवाने के नाम पर लूट मची हुई है।

 

 

उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए राज्य में एक बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है लेकिन अब समय आ गया है। जनता इसका मुंह तोड़ जवाब देगी। मिलन समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग आजसू पार्टी में शामिल हुए।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »