आर्थिक संकट से जूझ रही सहियाओं ने मजबूरन दिया धरना

AJ डेस्क: आज धनबाद की सैकड़ो आंगनबाड़ी सहियाओं ने धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय पहुँच निरसा विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। सहियाओं का ये आंदोलन बकाए मानदेय, मानदेय बढ़ोतरी, टीएडीए, स्थायीकरण जैसी मांगो को लेकर था।

 

 

 

सभी सहिया अपनी ड्रेस कोड यानि हरे रंग की पाढ़ वाली सफ़ेद साड़ी पहन सिविल सर्जन कार्यालय पहुंची और वही बरामदे में बैठ कर आज अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगी। उनका नेतृत्व निरसा के विधायक अरूप चटर्जी कर रहे थे। सहिया इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारे भी कर रही थी। सहियाओं के इस आंदोलन से सिविल सर्जन कार्यालय का सारा काम ठप पड़ गया। इस दौरान निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि इस सरकार के पोस्टर और बैनरों में महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़े बड़े वादे तो रहते है लेकिन जमीन पर वही सरकार उन महिलाओं का सोषण करती नजर आती है। आज का यह आंदोलन उसी सोषण का एक नमूना मात्र है।

 

 

 

वहीं धनबाद के सिविल सर्जन गोपाल दास ने बताया कि सहियाओं की मांगों को लेकर सरकार को अवगत कराया गया है। जैसे ही सरकार के निर्देश मिलेंगे हम उसपर कार्रवाई शुरू कर देंगे। उन्होंने सहियाओं के बकाए मानदेय के सवाल पर कहा कि सहियाओं का कुछ महीने का मानदेय का अलॉटमेंट नहीं हो सका है लेकिन उनकी बकाए मानदेय की समस्या भी जल्द समाप्त कर दी जाएगी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »