भाजपा की रैली में जा रहे बाइक ने ठोका, सब्जी विक्रेता की मौत

AJ डेस्क: झरिया में भाजपा की रैली में शामिल होने जा रहे उत्साहित कार्यकर्ताओं ने आज एक आदमी की जान ले ली। पुलिस ने बाइक जब्त कर लिया है। बाइक सवार फरार बताया जाता है। मृतक मनोज साव झरिया का रहने वाला है और वह सब्जी विक्रेता था।

 

 

 

 

झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास आज कोयलांचल में हैं। झरिया में भी उनका प्रोग्राम है। झरिया क्षेत्र में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बाइक जुलूस निकालने की योजना थी। कहा जा रहा है कि यह बाइक सवार भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शरीक होने जा रहा था। तेज गति में चला रहा बाइक की चपेट में मनोज साव आ गया।बाइक की ठोकर से मनोज साव की मृत्यु हो गयी।

 

 

 

 

मृतक मनोज साव की पत्नी अपने छोटे बच्चों के साथ झरिया कतरास मोड़ पर सड़क पर धरना पर बैठ गयी। घटना की सूचना पाकर अभिषेक सिंह (गुड्डू सिंह) और पूर्णिमा सिंह कतरास मोड़ पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित महिला को सहारा देते हुए उसे उनके घर तक पहुंचाया। पूर्णिमा सिंह ने मृतक मनोज साव की पत्नी को हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इधर झरिया पुलिस ने बाइक संख्या JH 10 BR 7504 को जब्त कर लिया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »