CM ने 88 सौ करोड़ के विकास योजनाओं की बौछार की, बिजली के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

AJ डेस्क: जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास आज अपने निर्धारित समय पर धनबाद पहुंचे। उनकी यह दो दिवसीय यात्रा चिरकुंडा से शुरू हुई। जिसके बाद वो जन समूह रैलियों के साथ निरसा होते हुए गोबिन्दपुर के भीतिया फुटबॉल मैदान पहुंचे। यहाँ उन्होंने जन सभा को संबोधित करने के साथ मुख्यमंत्री ने धनबाद सहित पूरे झारखण्ड को लाभान्वित करने वाली कुल 7 हजार 3 सौ 85 करोड़ रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

 

 

 

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गोविंदपुर के भीतिया में 220 / 132 / 33 केवी ग्रिड सबस्टेशन तथा 220 केवी बहु प्रतीक्षित गोविंदपुर दुमका डबल सर्किट संचरण लाइन का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 70 वर्षो बाद यह पहला मौका है जब झारखण्ड अँधेरे से पूर्ण उजाले की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले डीवीसी कमांड क्षेत्र में कोई भी संचरण नेटवर्क उपलब्ध नहीं था तथा विद्युत आपूर्ति के लिए हम पूरी तरह से डीवीसी पर निर्भर थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब हम खुद बिजली पैदा कर रहे है।

 

 

 

 

उन्होंने गोविंदपुर से ही 132 / 33 केवी ग्रिड सबस्टेशन, राजमहल तथा 132 केवी डबल सर्किट राजमहल पाकुड़ संचरण लाइन एवं 132 केवी डबल सर्किट राजमहल साहिबगंज संचरण लाइन का भी उद्घाटन किया। साथ ही 220 / 132 / 33 केवी ग्रिड सबस्टेशन, चतरा एवं 220 केवी चतरा लातेहार संचरण लाइन का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा भी उन्होंने कई योजनाओं का यहाँ से शिलान्यास और उद्घाटन किया।

 

 

 

 

वहीं सीएम को यहाँ से बलियापुर होते हुए झरिया जाना था। जहाँ उन्हें जनसभा को संबोधित करना लेकिन समय की कमी के कारण सीएम का काफिला गोबिन्दपुर से सीधे धनबाद के गोल्फग्राउंड पहुंचा जहां से उन्होंने 1448 करोड़ रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। यहाँ उन्होंने झारखण्ड को वन टाइम यूज पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए जनता से अपील करते हुए कहा कि पॉलीथिन न सिर्फ हमारे पर्यावरण को हानि पहुंचा रहा है बल्कि हर वर्ष पॉलीथिन खाने से सैकड़ो गौ माता की भी मौत हो रही है। इसलिए हमें संकल्प लेने की आवश्यक्ता है कि इस झारखण्ड को पॉलीथिन मुक्त बनाना है। यहाँ के बाद वो बलियापुर और झरिया के लिए निकल गए।

 

 

इससे पूर्व चिरकुंडा में उन्हें धनबाद पुलिस की तरफ से गार्ड ऑफ ओनर दिया गया। इसके बाद वो उनकी प्रतीक्षा में खड़ी जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। बता दे कि कल सीएम जोहार जन यात्रा को लेकर धनबाद से बाघमारा की ओर प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »