झरिया की जनता बदलाव चाहती है- पूर्णिमा सिंह

AJ डेस्क: चांदमारी काली मंदिर प्रांगण में पूर्णिमा सिंह ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जनता सोच समझकर निर्णय लेवे।

 

 

 

 

चांदमारी क्षेत्र में जन सम्पर्क अभियान चलाने के बाद पूर्णिमा सिंह ने काली मंदिर प्रांगण में एक जन सभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता को आह्वान करते हुए कहा कि वह गोल मटोल, लोक लुभावन भाषण और आश्वासन के चक्कर में न पड़ें बल्कि अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए यह तय कर लें कि आगामी विधान सभा चुनाव में उन्हें क्या करना है। क्षेत्र का अब तक प्रतिनिधित्व करने वालों ने उनके लिए किया ही क्या है।

 

 

जनसभा को संबोधित करती पूर्णिमा सिंह

 

 

पूर्व डिप्टी मेयर सह कांग्रेसी नेता स्व नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह का चांदमारी के लोगों ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर पूर्णिमा सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव खोज रही है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »