कांग्रेस “चोर-चिरकुट” और झामुमो “मुद्रा मोचन” पार्टी- रघुवर (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तीसरे चरण में धनबाद पहुंचे झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज यहाँ एक जन सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को “चोट्टा और चिरकुट” तक कह डाला।

 

 

 

 

झारखण्ड में विधान सभा चुनाव होने वाला है। इसके पहले सूबे के मुख्य मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा पर राज्य के सभी विधान सभा क्षेत्र के भ्रमण पर निकले हुए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री दो दिनों की यात्रा पर धनबाद भी पहुंचे हुए हैं। आज धनबाद यात्रा के दूसरे दिन धनबाद के गोधर मैदान में आयोजित एक जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इन कांग्रेसियों से पूछना जब चुनाव में ये आपके बीच आएंगे ‘जैसे बरसात में मेंढक टर-टर करता है ना अभी बहुत “चिरकुट” लोग आएंगे और टर-टर करेंगे। कोई जाति के नाम पर टर-टर करेगा कोई संप्रदाय के नाम पर टर-टर करेगा। उससे पूछना 67 साल इस देश पर राज किया, भ्रष्ट कांग्रेसी लोग से हिसाब लेना, कांग्रेसियों पर कोई मरौवत मत करना, क्योंकि ये कांग्रेसी लोग एक या दो साल नहीं बल्कि पूरे 67 साल तक इस देश पर शासन किया लेकिन यहां के लोग को कोई भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं कराई।

 

 

यदि कांग्रेस ने इमानदारी से काम किया होता तो आज हमारा देश पूरे विश्व में नंबर वन देश होता लेकिन इन यह “चोट्टा” कांग्रेसियों ने भ्रष्टाचार किया, लूटा गरीब का पैसा को, इस झारखंड को कांग्रेस ने चारागाह बनाकर रख दिया एक निर्दलीय (मधुकोड़ा) को मुख्यमंत्री बनाकर। झारखण्ड से 4 हजार करोड़ रुपया लुटा इन कांग्रेसियों ने।’

 

 

 

 

सीएम ने आगे कहा ‘भ्रष्टाचारी कांग्रेसिया राज्य को और देश को लूटा वो भ्रष्ट कांग्रेसी लोग चुनाव के वक्त आते हैं गरीब के मोहल्ले में जाते हैं और पैसा छिटकते हैं। पर बहकना मत। यह पैसा गरीबों के सोषण का पैसा है, गंदा कैसा है, इस पैसे को खाओगे तो आपका खून में भी गंदगी आ जाएगी, क्योंकि यह गरीब के आह का पैसा है। इसलिए पैसा देता है तो ले लो, यह गरीब का लूटा हुआ पैसा है, लेकिन उसको मंदिर मस्जिद में खर्च कर दो और वोट के माध्यम से उन्हें उनकी औकात बताने का काम करो।’

 

 

 

देखें वीडियो- 01

 

 

इसके बाद सीएम रघुवर दास ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा को आड़े हाथ लेते हुए कहा “झारखंड में झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी”, समझ गए ना, जेएमएम, यह भी झारखंड को जागीर समझता है सोरेन परिवार, बाप अध्यक्ष, बेटा कार्यकारी अध्यक्ष, बहू महासचिव, एक बेटा युवा मोर्चा अध्यक्ष, जागीर है उनका झारखंड, वर्षों से हमारे गरीब आदिवासियों को दुष्प्रचार के माध्यम बहका कर ये सोरेन परिवार अपना मत पेटी भरता रहा है और हमारे गरीब आदिवासी को मौत की पेटी में डालता रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की यही संस्कृति है। सबसे ज्यादा सीएनटी एसपीटी एक्ट का उल्लंघन किया इस सोरेन परिवार ने, सबसे ज्यादा गरीब आदिवासियों का जमीन इस सोरेन परिवार ने ही लूटा, एक एक जमीन का हिसाब सरकार लेगी, और उन आदिवासियों को जमीन वापस भी करेगी, इस परिवार में झारखंड के अलग-अलग जिलों से गरीब आदिवासियों का जमीन लूटा और खुद झारखंड का जमींदार बन बैठा।

 

 

देखें वीडियो- 02

 

 

इसके साथ ही झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नारी शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि नारी शक्ति के बिना हमारा परिवार और हमारा समाज आधा है। पर समाज में कुछ विकृति भी आई है। देखा जा रहा है कि समाज में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार की घटना काफी तेजी से बढ़ी है। यह सब समाज पर कलंक है। वैसे लोगों को भगवान सद्बुद्धि दे और हमारे बेटियों, बहनों और माताओं को सम्मान मिले। हमारी भारतीय संस्कृति पर भी इस तरह की घटना एक धब्बा लगाने का काम करता हैं।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »