भाजपा की भीड़: बाइक सहित जुलूस में आओ, पांच सौ लेकर जाओ (देखें हैरान कर देने वाला वीडियो)
AJ डेस्क: कहते हैं- भीड़ कभी वोट में नहीं बदलता। इस वीडियो को देखने के बाद तो यह कथन सही प्रतीत होता है। रैली, जुलूस में पैसा लेकर शामिल होने वाले कभी किसी पार्टी या प्रत्याशी का वोटर कैसे हो सकते हैं। हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, वह धनबाद जिला के सिंदरी विधान सभा के भाजपा विधायक फूल चंद मण्डल से जुड़ा हुआ है।

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के तहत सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास दो दिवसीय यात्रा पर धनबाद आए हुए थे। कार्यक्रम के पहले दिन यानि बुधवार को मुख्यमंत्री निरसा के बाद सिंदरी विधान सभा क्षेत्र में गए थे। सिंदरी से भाजपा के विधायक फूल चंद मण्डल ने मुख्य मंत्री का जोरदार स्वागत किया था। मुख्यमंत्री के काफिला के आगे आगे बाइक जुलूस की लंबी कतार चल रही थी। विधायक फूलचंद मण्डल ने बाइक सवारों को टी शर्ट भी पहनाया था। जिसपे उनके बेटे की तस्वीर भी छपी हुई थी। विधायक अपने बेटा को प्रोजेक्ट करना चाहते हैं।
देखें वीडियो-
सिंदरी विधान सभा क्षेत्र का दौरा कर मुख्यमंत्री का काफिला आगे बढ़ जाता है लेकिन पीछे छोड़ जाता है काला स्याह अध्याय। अब शुरू होती है “धन बल” का खेल। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जमा हुई भीड़ भाजपा कार्यकर्ताओं की तो थी नही। वह तो भाड़े पर जमा की गयी भीड़ थी। प्रोग्राम समाप्त होने के बाद बाइक सवारों के बीच पांच-पांच सौ रूपये बांटे जाने का खेल शुरू होता है। यह वीडियो एक साथ राजनीति के कई चेहरों का खुलासा कर देता है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
