शांत प्रवृति के “राज” ने शांति से जुटा दी “भीड़”, झरिया पर हावी रहा बाघमारा

AJ डेस्क: कोई ऐतिहासिक रैली की घोषणा नहीं, कार्यक्रम के पहले कोई वायदा और दावा भी नहीं। फिर भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में सफल हुए विधायक राज सिन्हा।

 

 

 

 

जन आशीर्वाद यात्रा के बहाने मुख्यमंत्री कोयलांचल के सभी छह विधान सभा क्षेत्र का दौरा कर गए। शुरुआत निरसा विधान सभा क्षेत्र से हुई। लाल गढ़ से लाल झंडा को उखाड़ फेंकने का दम्भ भरने वाले निरसा, चिरकुंडा में कुछ खास उपस्थिति दर्ज नही करा पाए। निरसा विधान सभा क्षेत्र में भाजपाईयों के बीच गुटबाजी होने की महक भी साफ साफ मिल रही थी।

 

 

कोयलांचल के लोगों की नजर मुख्य रूप से झरिया और बाघमारा विधान सभा क्षेत्र पर था। मुख्यमंत्री अपने निर्धारित समय से लगभग छह घण्टे विलम्ब से झरिया विधान सभा क्षेत्र में पहुंचे। जेल में बन्द विधायक संजीव सिंह के समर्थकों को अपनी खामी छिपाने का अच्छा मौका मिल गया। CM के लेट आने के कारण भीड़ छटक गयी, नही तो 50 हजार से अधिक समर्थक जमा थे। दस हजार से अधिक गाड़ियों के होने का दावा किया जा रहा है। झरिया शहर के एक गली में मुख्यमंत्री के जन सभा का आयोजन किया गया था। क्षेत्र में स्थल चयन को लेकर भी अलग अलग तरह की चर्चाएं हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि टैक्सी स्टैंड “नुक्कड़ नाटक” या “नुक्कड़ सभा” के लिए उपर्युक्त स्थल हो सकता है। मुख्यमंत्री के जन सभा के लिए तो कतई नहीं, साथ ही यह मेंशन की छवि के साथ भी फिट नही बैठ रहा है।

 

 

बाघमारा में जनसभा के दौरान जुटी भीड़ का दृश्य

 

 

बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो निःसन्देह झरिया पर भारी पड़े हैं। जन सभा में भीड़ जमा करने की बात हो या बाइक जुलूस की, ढुल्लू महतो झरिया से आगे रहे हैं।

 

 

धनबाद जनसभा के दौरान जुटी भीड़ का दृश्य

 

 

खरगोश और कच्छुआ की दौड़ वाली कहावत चरितार्थ कर गए विधायक राज सिन्हा। कोई दावा नही, बस सिर्फ इंतजाम में लगे रहे। क्षेत्र में सम्पर्क बनाए रखे। नतीजा गोधर में आयोजित जन सभा में उमड़ी भीड़ और रैली में शामिल समर्थकों के रूप में सामने है।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »