भाजपाई के बाइक की ठोकर से मृत के परिजनों को मिला “एक लाख” का चेक
AJ डेस्क: बुधवार को मुख्यमंत्री के प्रोग्राम में जा रहे एक भाजपाई की बाइक के ठोकर से सब्जी विक्रेता मोहन साव की मृत्यु हो गयी थी। मुख्यमंत्री ने तत्काल पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग करने का निर्देश दिया। ततपश्चात पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन की ओर से एक लाख रूपये का चेक दिया गया।

कल बुधवार को झरिया विधान सभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के प्रोग्राम में शरीक होने जा रहे एक बाइक की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता मोहन साव की मृत्यु हो गयी थी। बाद में मृतक मोहन साव की पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ झरिया कतरास मोड़ पर आकर सड़क पर बैठ गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही रघुकुल के अभिषेक सिंह और पूर्णिमा सिंह कतरास मोड़ पहुंचे। उन्होंने मोहन की बेवा को समझा बुझा कर उन्हें उनके घर तक पहुंचाया और हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री रघुवर दास को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार को पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग देने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मृतक मोहन साव की पत्नी को एक लाख का चेक दिया। झरिया के अंचल अधिकारी राजेश कुमार ने स्व मोहन साव की पत्नी उषा देवी के हाथों चेक सौंपा।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
