वक्त-वक्त की बात: “चरण” छूकर “कुंती” से “सी एम रघुवर” ने माँगा आशीर्वाद (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: “समय” कभी एक समान नहीं होता। यह गतिमान है और बदलते भी रहता है। तभी तो कहते हैं- वक्त वक्त की बात है। इसका जीवंत उदाहरण झरिया की धरती पर देखने को मिला। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास सार्वजनिक रूप से पूर्व विधायक कुंती देवी का चरण छूकर उनसे आशीर्वाद मांगते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

अब हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उसे देख कर आप चौकिएगा नहीं। आप सही देख रहे हैं। जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री बुधवार को झरिया में भी थे। झरिया विधायक की माँ और पूर्व विधायक कुंती सिंह भी औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री का स्वागत करने झरिया पहुंची थीं। झरिया के कतरास मोड़ पर भी मुख्यमंत्री का स्वागत करने का इंतजाम किया गया था। पूर्व विधायक कुंती सिंह वहां भी थीं।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

आप वीडियो में रघुवर दास और कुंती सिंह के चेहरे पर उठ रही “भाव” को देख सकते हैं। मुख्यमंत्री पूरी तरह भावुक तो कुंती सिंह ममतामयी नजर आ रहे है। कुंती सिंह ने रघुवर को आशीर्वाद भी दिया।

 

 

 

 

हर सिक्का का दो पहलू होता है। इस वीडियो के भी कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। पूर्व डिप्टी मेयर सह कांग्रेसी नेता नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या का आरोप लगा जब कुंती सिंह के विधायक पुत्र संजीव सिंह के विरुद्ध धनबाद में प्राथमिकी दर्ज हुई थी, तब भाजपा के विधायक और अपने पुत्र संजीव सिंह को राहत दिलाने के लिए माता कुंती सिंह हर वैसे दरवाजा पर दौड़ी थीं, जहां से उन्हें राहत मिलने की रती भर भी उम्मीद थी। उसमें मुख्यमंत्री का चौखट भी शामिल था। नीरज हत्याकांड के पहले घटित रंजय हत्या कांड के वक्त विधायक संजीव ने कहा था कि जब जब वह सत्ताधारी दल के साथ जुड़ते हैं, उन्हें अपनों को खोना पड़ता है। विधायक ने अपने बड़े भाई राजीव रंजन प्रकरण की भी चर्चा की थी।

 

 

 

 

नीरज हत्या कांड के बाद शासन, सत्ता से सिंह मेंशन को कोई सहयोग या राहत नही मिला। नतीजा सामने है विधायक लम्बे समय से जेल में बन्द है। सत्ता-शासन के असहयोग वाले रवैया से रुष्ट होकर ही विधायक के छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम ने लोक सभा चुनाव में बागी तेवर अपना लिया था।

 

 

वक्त वक्त की बात है। अब समय का पहिया आगे बढ़ चुका है। दृश्य और डिमांड बदल गए हैं। मुख्यमंत्री को आशीर्वाद चाहिए तो मेंशन को भी उनका साथ चाहिए ताकि क्षेत्र हाथ से न निकल जाए। “आदमी नहीं, समय बलवान” होता है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »