KBC: कर्मवीर स्पेशल शो का हिस्सा बनीं सुनीता कृष्णन, दर्दनाक रहा है इनका अतीत (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 11 में कर्मवीर स्‍पेशल एपिसोड में पहुंचेंगी सुनीता कृष्णन। सुनीता यौन शोषण की शिकार हुई थीं। उनकी कहानी द‍िल दहला देने वाली है। हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है ज‍िसमें सुनीता आपबीती सुनाती नजर आ रही हैं। सुनीता की कहानी सुनकर अमिताभ बच्‍चन भी दंग रह गए।

 

 

 

 

बता दें कि सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह शो अब तक कई लोगों के सपने पूरे कर चुका है, उनकी जिंदगी खुशियों से भर चुका है। इस शो में हर सप्‍ताह कर्मवीर स्‍पेशल एपिसोड का प्रसारण होता है जिसमें ऐसी किसी शख्सियत को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलता है जो समाज को नई दिशा रहे हैं।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

 

इस बार कर्मवीर स्‍पेशल एपिसोड में मेहमान होंगी सुनीता कृष्णन। सुनीता प्रज्ज्वला नामक एनजीओ की चलाती हैं। वह यौन शोषण की शिकार महिलाओं और लड़कियों के लिए काम करती हैं। उनके पुनर्वास के लिए भी काम करती हैं। वह अब तक 22 हजार से ज्यादा महिलाओं और बच्चियों को यौन तस्करी से मुक्त करवा चुकी हैं।

 

 

बता दें कि सुनीता खुद यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। वह जब 15 साल की थीं तो 8 लोगों ने उनका रेप किया था। कई बार उन पर जानलेवा हमले हुए। उनकी कहानी सुनकर अमिताभ चीख उठे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »