कमल कलश यात्रा: महिलाओं ने लगाया गगनभेदी नारा, अबकी बार 65 पार

AJ डेस्क: नारी के विकास और सम्मान के बिना राष्ट्र का उत्थान सम्भव नहीं, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं सहित अन्य मुद्दों पर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में प्रकाश डाला गया। बैठक के पहले महिलाओं ने शहर के विभिन्न मार्गों पर कमल कलश यात्रा निकाला।

 

 

भाजपा के जिला कार्यालय से महिला मोर्चा का कमल कलश यात्रा की शुरुआत हुई। जो पार्क मार्केट, रणधीर वर्मा चौक होते हुए कला भवन के निकट विवाह भवन तक पहुंचा। कला भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने नारी के विकास और सम्मान के बिना राष्ट्र का उत्थान नही होने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए हैं। झारखण्ड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि पंचायत स्तर तक बहनों को संगठन से जोड़ना, उन्हें चल रही योजनाओं की जानकारी देना ही यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।

 

 

 

 

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा पांडे ने कहा कि कमल कलश यात्रा संगठन के विस्तार में सहायक साबित होगी। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष किरण सिंह और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री उषा झा ने किया।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »