बिहार: कड़ी सुरक्षा के बीच पांच वि स और एक लोस क्षेत्र में पड़ रहा वोट

AJ डेस्क: आज बिहार में पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए हो रहे उप चुनाव के मद्देनजर वोट डाले जा रहे है। सुबह 7 बजे से ही सभी सीटों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बाबत सुरक्षा के भी खासा इंतजाम किये गए गए। बता दें कि जिन पांच सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव हो रहे है वहाँ एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर है।

 

 

 

 

सोमवार को बिहार में सिमरी बख्तियारपुर, बेलहर, किशनगंज, दरौंदा और नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के साथ समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। मतदान केंद्र और चुनाव से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए निर्वाचन आयोग ने कंट्रोल रूम बना रखा है। कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0612-2215978, 0612-2215877 और 0612-2207509 पर किसी भी गड़बड़ी की सूरत में आप फोन कर शिकायतें दर्ज करा सकते है। छह सीटों पर हो रहे इस उपचुनाव में 32 लाख से ज्यादा वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे है। उम्मीदवारों की बात करें तो इस उपचुनाव में 45 पुरुष और 6 महिला उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद होना है।

 

 

इनके बीच है मुकाबला-

समस्तीपुरलोकसभा : प्रिंसराज-(लोजपा) डॉ अशोक कुमार (कांग्रेस)

बेलहर: लालधारी यादव (जदयू) रामदेव यादव (राजद)

नाथनगर: लक्ष्मीकांत मंडल (जदयू) राबिया खातून (राजद), अजय राय (हम)

 

सिमरी बख्तियारपुर: अरुण यादव (जदयू) जफर आलम (राजद)

दरौंदा: अजय कुमार सिंह (जदयू) उमेश कुमार सिंह (राजद)

किशनगंज: स्वीटी सिंह (भाजपा) सइदा बानो (कांग्रेस)

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »