मोहन भागवत, शुभा, रिबेरो, शैलजा सहित बॉलीवुड के कलाकारों ने डाला वोट

AJ डेस्क: एक महीने के अभियान के बाद, महाराष्ट्र और हरियाणा में आज चुनाव हो रहे हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा की विधानसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है।

 

 

 

 

इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और कहा, हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभाओं के लिए चुनाव हो रहे हैं। भारत के विभिन्न हिस्सों में भी उपचुनाव हो रहे हैं। मैं इन राज्यों और मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को समृद्ध करने का आग्रह करता हूं। मुझे उम्मीद है कि युवा मतदाता बड़ी संख्या में वोट देंगे। वहीं दोनों विधानसभा में कई वीआईपी लोगों ने भी वोट दिया जिसमें नेता, अभिनेता और अन्य शामिल हैं।

 

 

 

 

महाराष्ट्र- में आरएसएस सरसंघचालक, मोहन भागवत, नागपुर केंद्रीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना वोट डालने पहुंचे। वर्ली विधानसभा क्षेत्र के लिए मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर जूलियो रिबेरो ने भी अपना वोट डाला। वरिष्ठ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और बारामती से उम्मीदवार, अजीत पवार ने अपना वोट डाला। वे भाजपा के गोपीचंद पाडलकर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मुंबई में अंधेरी पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के लिए अभिनेत्री शुभा खोटे ने अपना वोट डाला।

 

 

 

 

 

 

 

हरियाणा- की बात करें तो हिसार में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने यशोदा पब्लिक स्कूल के बूथ संख्या 103 पर अपना वोट डाला। टिकोटोक स्टार सोनाली फोगट ने अपना वोट डालने के लिए पहुंची। वो आदमपुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ खड़ी हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर राजकीय कन्या स्कूल, प्रेम नगर, करनाल में सुबह 9:45 बजे वोट डालेंगे।

 

 

 

 

सुभाष बराला, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा गांव डागरा में वोट डालेंगे और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर राजकीय स्कूल, सेक्टर-28, फरीदाबाद में वोट देंगे। राव इंद्रजीत, केंद्रीय मंत्री गांव रामपुरा, रेवाड़ी में सुबह 11 बजे वोट देंगे। ओमप्रकाश धनखड़ गांव ढाकला, झज्जर में वोट डालेंगे। प्रोफेसर रामविलास शर्मा अपने पैतृक गांव राठीवास में परिवार सहित मतदान करेंगे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा 9 बजे सांघी गांव में मतदान करेंगे। बल्लभगढ़ के भाजपा प्रत्याशी व विधायक मूलचंद शर्मा सुबह 7 बजे सेक्टर 2 के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में करेंगे मतदान।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »