जन साधारण ही राजनीति करेगा, चूल्हा प्रमुखों को नई जिम्मेवारी- सुदेश महतो

AJ डेस्क: आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने आज कहा कि वह वर्तमान राजनीति का परिपाटी ही बदलना चाहते हैं। आजसू वोटर नही मतदाता शब्द को प्रमुखता देने के पक्ष में है।

 

 

चंदनकियारी में आयोजित चूल्हा प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि चूल्हा प्रमुख और साधारण कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी की रणनीति को सफल बनाने वाला ही संगठन का बड़ा पदाधिकारी बनेगा। उन्होंने कहा कि मत दान शब्द को प्रमुखता देने की जरूरत है। वोटर एक वोट के मालिक होते हैं जबकि मतदाता यानि मत देना, इसका अर्थ व्यापक है। मत का मतलब अपना विचार और फैसला देना।जब आम आदमी अपना विचार और फैसला सुनाएगा तो वह ज्यादा प्रभावी होगा। मतदाता जिसके लिए मतदान करें, उसे यह अहसास हो कि आपने विचार और फैसला दिया है।

 

 

 

 

आजसू प्रमुख ने कहा कि चूल्हा प्रमुखों की जिम्मेवारी है कि वह पांच छह घरों के बीच पारिवारिक और राजनीतिक रिश्ता बनाएं।सम्मेलन को उमा कान्त रजक, राजेश भगत, तपन सिंह चौधरी, लालदामोदर महतो आदि ने भी सम्बोधित किया।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »