ध्वस्त विधि व्यवस्था के खिलाफ व्यापारियों ने चार घण्टे बन्द रखी दुकानें

AJ डेस्क: राज्य में गिरती विधि व्यवस्था के खिलाफ झारखंड चेंबर के आह्वान पर सोमवार को सूबे के तमाम व्यापारियों ने दोपहर 2 बजे तक अपनी दुकान और प्रतिष्ठान को बंद रखा। इतना ही नहीं सूबे की राजधानी रांची स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर व्यवसायियों ने पोस्टर-बैनर के साथ प्रदर्शन भी किया।

 

 

 

 

इस दौरान झारखंड चेंबर के अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने कहा कि चेंबर कभी भी बंद का पक्षधर नहीं रहा है लेकिन हाल के दिनों में राज्य में बढ़ती आपराधिक वारदातों से भय का वातावरण पैदा हुआ है। अपराधियों के बढ़ते मनोबल के कारण आज राज्य के केवल व्यापारी उद्यमी ही नहीं बल्कि राज्य की जनता भी पीड़ित है।

 

 

वहीं इस बंद को अपना समर्थन दे रहे झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि प्रशासनिक तंत्र की विफलता के कारण ही आज राज्य के व्यापारियों के साथ-साथ आमजन भी भयभीत हैं। किंतु दुखद यह है कि राज्य के करदाताओं के प्रति सरकार और प्रशासन अब तक उदासीन बना हुआ है। सरकार और प्रशासन राज्य में भयमुक्त वातावरण बनाने में पूरी तरह से असफल दिख रही है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »