पूर्व DGP सहित कांग्रेस और झामुमो के कई दिग्गज हुए भाजपाई

AJ डेस्क: विधान सभा चुनाव के पहले झारखण्ड की राजनीति में बड़ी उथल पुथल मच चुकी है। सत्ताधारी दल भाजपा ने कांग्रेस और झामुमो में सेंधमारी कर इन दोनों पार्टियों को तगड़ा झटका दिया है। इसके अलावा राज्य के पूर्व DGP डी के पांडेय और सेवा निवृत्त आई ए एस अधिकारी सुचित्रा सिन्हा भी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं।

 

 

 

 

कांग्रेस और झामुमो दोनों ही मिलकर भीतर ही भीतर गठबंधन के मुद्दे पर खिचड़ी पका रहे थे। इनकी रणनीति थी कि चुनाव की घोषणा होने के बाद वह सीटों को लेकर हुए बंटवारे और चुनावी गठबंधन का पत्ता खोलकर भाजपा की परेशानी बढ़ाएंगे।

 

 

दूसरी ओर भाजपा ने जब से 65+ की घोषणा की है तभी से इसके रणनीतिकार जीत के हर फार्मूला पर एक्सरसाइज शुरू कर चुके थे। भाजपा की कूटनीति में विपक्ष को तोड़कर उसे कमजोर करने की रणनीति भी शामिल थी, जिसपे भीतर ही भीतर काम हो भी रहा था।

 

 

जीत के रथ पर सवार भाजपा ने अंततः आज कांग्रेस के सुखदेव भगत, मनोज यादव तथा अरुण उरॉव सहित झामुमो के कुणाल षाड़ंगी और जय प्रकाश भाई पटेल को भाजपा में शामिल करा के दोनों पार्टी को तगड़ा झटका दिया ही है साथ ही झारखण्ड की राजनीति में भूचाल लाते हुए एक नई दिशा का मार्ग प्रसस्त किया है। इस मौके पर झारखण्ड के पूर्व DGP डी के पांडे और रिटायर्ड IAS ऑफिसर सुचित्रा सिन्हा भी भाजपा के हो गए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानू प्रताप शाही ने भी आज भाजपा का दामन थाम लिया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »