चतरा में पटाखे की दुकान में लगी भीषण आग, बाइक सहित लाखों की सम्पति स्वाहा (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: झारखण्ड के चतरा में आज दीवाली की रात एक पटाखे की दुकान में आग लग गई। इस आग में किसी की जान तो नहीं गई लेकिन लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गई। गनीमत रही की समय रहते प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने मोर्चा संभाल लिया जिससे खुशियों की रात गम की रात में तब्दील होने से बच गई।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार इटखोरी चौक बाजार में लगे एक पटाखे की दुकान में आज रात लगभग 9 बजे किसी कारण से आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल रूप लेने लगी। आग की जद में एक मोटरसाइकिल भी आ गई। आग में लगातार जलते और फटते पटाखों की आवाज से आस पास की भीड़ यहाँ इकट्ठी हो गई। तत्काल इसकी सूचना प्रशासन और अग्निशमन विभाग को दी गई।

 

देखें वीडियो-

 

 

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तत्काल आस पास के घरों में रह रहे लोगों को अलर्ट किया गया। लोगों ने आग में फसे बाइक को किसी तरह वहाँ से जलती हालत में बाहर निकाला। वहीं मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग में संतोष गौस्वामी की पटाखे की दुकान पूरी तरह जल कर राख हो गई। जिससे लाखों रूपये के नुकसान होने की बात कही जा रही है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »