रात दीपावली की, गीत फुहड़ और डांस अश्लील- वाह रे कोयला अधिकारी (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: फूहड़ गानों पर बार बालाओं के अश्लील डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो झारखण्ड के बोकारो की है। बताया जा रहा है कि इसी शनिवार को दीवाली के शुभ अवसर पर सीसीएल के स्थानीय अधिकारियों द्वारा इस विशेष डांस का आयोजन कराया गया था। जिसमें सिर्फ सीसीएल के अधिकारियों को ही जाने की अनुमति थी।

 

 

 

जानकारी के अनुसार दीपावली मिलन समारोह के नाम पर सीसीएल के कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत कथारा ऑफिसर्स क्लब में बीते शनिवार की संध्या एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें आधा दर्जन से अधिक बार बालाओं को अश्लील नृत्य और जिस्म की नुमाइश करने के लिए यहाँ बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में सिर्फ और सिर्फ सीसीएल के स्थानीय अधिकारियों को ही आमंत्रित किया गया था। बाहरी या मजदूर तबके के कर्मचारियों का प्रवेश यहाँ वर्जित था।

 

 

अपने तय समय पर अश्लील डांस का कार्यक्रम शुरू हुआ और जमकर अपने स्वभाव के अनुरूप ही यहाँ अश्लीलता परोसी गई। जिसका सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के अधिकारियों ने खूब आनंद उठाया और शर्दी की दस्तक को गर्मी में तब्दील कर दिया। एक से बढ़कर एक अश्लील गाने, और उसपर बार बालाओं के मदमस्त ठुमकों पर सीसीएल के अधिकारी मस्त नजर आए। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में सीसीएल कथारा के क्षेत्रीय कार्मिक विभाग के पदाधिकारी, मैनेजर सहित कई आलाधिकारी मौजूद थे।

 

देखें वीडियो-

 

 

वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई सवाल भी उठने लगे है। लोग कह रहे है कि आखिर किसके आदेश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया? आखिर दीपावली के नाम पर अधिकारियों द्वारा ऐसे सार्वजनिक स्थल पर अश्लील नृत्य का आयोजन कहा तक उचित था?…वगैरह वगैरह….। फिलहाल यह वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है लेकिन अपने पीछे कई सवाल भी छोड़े जा रहा है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »