बगैर रेलिंग का पुल, ड्राइवर ने संतुलन खोया, कार गिरी नदी में (देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो)

AJ डेस्क: मध्य प्रदेश के निवारी जिले के ओरछा में एक पुल पर दूसरी छोर से आ रही एक ऑटो रिक्शा से एक कार टकराकर नदी में गिर गई। हालांकि कार में सवार सभी पांचों लोगों की जान बच गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

 

 

सवारियों से भरा ऑटोरिक्शा पुल से गुजर रहा था तभी दूसरी ओर से तेज रफ्तार में एक कार आ रही थी। दोनों आमने-सामने थे। लेकिन कार ड्राइवर ने कार को टक्कर से बचाने की कोशिश की। पर ऐसा हो न सका। बचते-बचते टक्कर हो गई। कार संतुलन में नहीं रह सकी पुल से नीचे गिर गई।

 

 

देखें वीडियो-

 

कार नदी में गिरने के बाद उसमें सवार लोगों ने मुस्तैदी दिखाई। डूबते कार से निकलने में सफल हुए। रास्ते पर से गुजर रहे लोगों ने भी उन लोगों की मदद की। जिसके बदौलत वे लोग वहां से सुरक्षित निकलने में सफल हुए।

 

 

गौर करने वाली बात यह है कि इस पुल पर दोनों किनारे पर रैलिंग नहीं है। अगर रैलिंग होती तो शायद यह हादसा नहीं होता।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »