कोयलांचल में चित्रगुप्त पूजा की धूम, विधायक पहुंचे आशीर्वाद लेने
AJ डेस्क: कायस्थ समाज को एक सूत्र में पिरोने वाले देवता हैं भगवान चित्रगुप्त। चित्रगुप्त पूजा के माध्यम से कायस्थ समाज के लोग वर्ष भर में एक दिन साथ बैठते हैं और पूजन अर्चन में हिस्सा लेते हैं। मनुष्य के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा आज देश सहित कोयला राजधानी धनबाद में भी पूरे धूम धाम से की गई। जिले के अलग अलग स्थानों पर पूजा पंडाल बना उसमे भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की गई है।

श्रमिक नगरी भूली में भी कायस्थ एकता मंच के द्वारा भूली बी ब्लॉक स्थित विवाह भवन में देवताओं के लेखापाल भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर विशेष पूजा अर्चना की गई। दो दिनों तक चलने वाले इस चित्रगुप्त पूजा के दौरान यहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। जिसमें कई कलाकार भगवान के भजन आदि पेश करेंगे। वहीं धनबाद के हाऊसिंग कॉलोनी में भी अखिल भारतीय चित्रगुप्त फाउंडेशन द्वारा बड़े ही धूम धाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा किया जा रहा है। यहाँ पूजा के दौरान धनबाद के विधायक राज सिन्हा भी अपने इष्टदेव का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

धर्म शास्त्रों के अनुसार चित्रगुप्त भगवान ब्रह्मा के सत्रहवें और आखिरी मानस पुत्र थे। मनुष्य के जीवन का लेखा-जोखा भी चित्रगुप्त के पास ही सुरक्षित रहता है। मृत्यु पश्चात भगवान कर्म के अनुसार स्वर्ग-नरक भेजते हैं। इनकी आराधना से ज्ञान में वृद्धि होती है। इसी कारण आज के दिन लोग अपने-अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त की विशेष पूजा अर्चना करते हैं और उनकी कृपा पाते है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
