चुनाव जो न कराए: “रघुवर” पहुंचे “अर्जुन” द्वारे- मौका चुनाव के वक्त महा प्रसाद पाने का (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: झारखण्ड की राजनीति के भीतर खाने में वर्त्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बीच के रिश्ता को सभी भली भांति जानते हैं। हालाँकि दोनों के बीच कभी सतह पर कोई ऐसी बात नही हुई, जिससे इनके तल्ख रिश्ता की बात कही जा सके। फिर भी झारखण्ड भाजपा की राजनीति में यह दोनों दो अलग अलग दिशा के धुर्व माने जाते रहे हैं। आज पूर्व मुख्यमंत्री और वर्त्तमान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के जमशेदपुर स्थित आवास पर काली पूजा के अवसर पर महा प्रसाद का आयोजन था। मुख्यमंत्री रघुवर दास इस मौके पर अर्जुन मुंडा के आवास पर गए भी और महा प्रसाद लिया। अब कार्यकर्ता कह रहे हैं- चुनाव जो न करावे।

 

 

 

 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ा बांध स्थित आवास पर आज महा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया था।यह महा प्रसाद काली पूजा के उपलक्ष्य में था। केंद्रीय मंत्री के आवास पर प्रत्येक वर्ष महा प्रसाद का आयोजन होता है। जिसमे शहर के गण मान्य लोगों के साथ साथ हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं और महा प्रसाद के रूप में खिचड़ी और खीर ग्रहण करते हैं।

 

देखें वीडियो-

 

 

झारखण्ड भाजपा की राजनीति में रघुवर और अर्जुन को दो अलग अलग धड़ा का नेता माना जाता रहा है। एक धड़ा हमेशा अर्जुन मुंडा को फिर से झारखण्ड का मुख्यमंत्री के रूप में देखने के पक्षधर रहा है। फिर दूसरे धड़ा का नाराज होना या विरोधी होना भी स्वभाविक है। केंद्र की राजनीति हल्क में भी सभी रघुवर-अर्जुन सम्बन्ध से वाकिफ हैं। इस बार जब अर्जुन मुंडा को केंद्र सरकार के मंत्री मण्डल में शामिल किया जा रहा था, तब इस बात की भी चर्चा शुरू हो गयी थी कि रघुवर का रास्ता साफ हो गया।

 

 

आज जब मुख्यमंत्री रघुवर दास घोड़ा बांध स्थित केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घर पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया तो राजनीतिक जगत में यह चर्चा का विषय बन गया। झारखण्ड की राजनीति में अभी भी अर्जुन मुंडा धमस रखते हैं। किसी कारणवश मुख्यमंत्री से नाखुश भाजपा नेता, कार्यकर्ता या सांसद, विधायक अर्जुन मुंडा के सम्पर्क में हैं। राज्य में विधान सभा चुनाव होना है। यहां घर घर रघुवर और अबकि बार 65 पार का नारा लग चुका है। यह सभी जानते हैं सिर्फ नारा से बात बनने वाली नही है, इसके अलावा भी बहुत कुछ करना है। फिर मुख्यमंत्री रघुवर दास इस चुनाव के मौसम में आखिर क्यूँ किसी को भी नाखुश करने,रखने का रिक्स लेंगे। “दिल मिले न मिले-हाथ तो मिला लो—-“।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »