झारखण्ड: प्रेमी-प्रेमिका की गोली से मौत, आत्म हत्या या हत्या, पुलिस जांच में उलझी (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: प्रेमी प्रेमिका जीवित रहते तो नहीं मिल सके लेकिन जिंदगी के अंतिम क्षण को उन्होंने साथ साथ गुजारा। प्रेमी प्रेमिका दोनों के कनपट्टी में गोली लगी है, पिस्टल लड़की के हाथ में है। एक चित गिरा हुआ है तो दूसरा औंधे मुंह। पुलिस तत्काल यह कह पाने की स्थिति में नही है कि यह आत्म हत्या है या किसी ने प्रेमी युगल की हत्या कर बड़े ही चालाकी से उसे आत्म हत्या का रूप देने का प्रयास किया है।

 

 

 

 

लौह नगरी जमशेदपुर के टाटा पिग्मेंट के समीप अवस्थित पार्क में आज सुबह टहलने वाले लोगों की नजर खून से लथपथ प्रेमी युगल के शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रेमी युगल का शव मिलने की खबर जंगल की आग की तरह फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के हाथ से पिस्टल जब्त किया और वहां पड़े तीन खाली कारतूस बरामद किया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

 

देखें वीडियो-

 

मृतक में से युवक की पहचान बागबेड़ा निवासी सरोज उपाध्याय और युवती की पहचान बागबेड़ा बड़ौदा घाट निवासी सिमरन कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वारदात बीती रात की है। तभी तो चार चार गोली चलने के बावजूद उसकी आवाज किसी को सुनाई नही पड़ी। प्रेमी युगल का शव भी जिस दशा में पड़ा हुआ था, वह संदेह पैदा करता है। कहीं ऐसा तो नही कि इस प्रेमी प्रेमिका को पकड़ कर वहां पार्क में लाया गया, फिर उसे गोली मार दी गयी और उसके बाद लड़की के हाथ में पिस्टल थमा उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। इसका दूसरा पहलू तो और भी भयावह है। यदि यह आत्महत्या है तो स्वभाविक तौर पर लड़की ने लड़का के कनपट्टी पर एक नही दो नही बल्कि तीन तीन गोलियाँ मारी और उसके बाद खुद के कनपट्टी में गोली मार जीवन लीला समाप्त कर लिया। यह बड़े ही जिगर या जिद्द की बात है। मौके से पुलिस को तीन ही खोखा मिला है।

 

 

 

फ़िलहाल जमशेदपुर पुलिस बड़े ही बारिकी से पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। पिस्टल का फोरेंसिक जांच और शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही गुत्थी सुलझने के आसार हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »