घोर लापरवाही में कोयला मजदूर की मौत, कब चेतेगा प्रबंधन (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बीसीसीएल के अरलगड़िया खदान में कल रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई, वहीं बीसीसीएल का एक कर्मी भी इसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए धनबाद के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से नाराज मजदूरों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कई घंटों तक हंगामा भी किया।

 

 

 

 

धनबाद के पुटकी स्थित अरलगड़िया खदान का 6 नंबर पीट जो पिछले 5 अक्टूबर से पानी में डूबा है वहाँ से लगातार पानी निकालने का प्रयास किये जा रहे है। ताकि जल्द से जल्द एक बार फिर खदान से कोयले का उत्खनन शुरू हो सके। इसके लिए बड़े-बड़े समरसेबुल पम्प भी लगाए गए है। कल शाम भी एक ऐसा ही पम्प वहाँ लगाने का काम चल रहा था। जानकारी के अनुसार शाम करीब सात बजे कंपनी कर्मी और ठेका श्रमिक क्रेन से भारी भरकम समरसेबुल मशीन को पाइप समेत खदान में उतार रहे थे। तभी चानक का पुल्ली चक्का टूट गया। जिससे क्रेन अनियंत्रित हो गया। चक्का चला रहे रामाशीष पासवान और सूर्याप्रसाद महतो उसकी चपेट में आकर जख्मी हो गए। आनन-फानन में दोनों को धनबाद स्थित केंद्रीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने ठेका मजदुर रामाशीष को मृत घोषित कर दिया।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

वहाँ काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि खदान करीब 500 फीट गहरी है। हाथ से चलने वाली क्रेन के माध्यम से समरसेबुल को खदान में उतारा जा रहा था। इसके लिए ऊपर पुल्ली के सहारे जंजीर के माध्यम से मशीन को खदान में धीरे-धीरे नीचे उतारा जा रहा था। रामाशीष अकेले ही क्रेन के हैंडल को घुमा रहा था। जबकि अन्य लोग रस्सा आदि और पाइप पर काम कर रहे थे। एक समरसेबुल मशीन 25 पाइप के साथ जुड़ी होती है। प्रत्येक पाइप 20 फीट की होती है। इन सब का वजन एक लोहे की पुल्ली पर टिका था।

 

 

अचानक पुल्ली टूट गई। पुल्ली टूटते ही जोरदार आवाज के साथ समरसेबुल मशीन खदान के अंदर जा गिरा। उसके वजन से क्रेन का हैंडल काफी तेजी से घूमने लगा और रामाशीष उसकी चपेट में आ गया। मजदूरों ने बताया कि करीब 50 ठेका मजदूर और बीसीसीएल कर्मी वहां काम कर रहे थे। फीटर के रूप में सूर्याप्रसाद महतो भी तैनात था। उन्होंने बताया कि इस काम में लापरवाही बरती गई थी। जिस वजह से यह घटना घटी।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »