झरिया थाना के इंस्पेक्टर सह प्रभारी पुलिस केंद्र भेजे गए (देखें आदेश पत्र)

AJ डेस्क: धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने झरिया थाना के इंस्पेक्टर सह प्रभारी पी के सिंह का तबादला पुलिस केंद्र कर दिया है। वहीं सरोज कुमार सिंह झरिया के नए थानेदार बनाए गए हैं।

 

 

 

 

वरीय पुलिस अधीक्षक ने CCR में पदस्थापित सरोज कुमार सिंह को झरिया थाना का प्रभारी बनाया है। इंस्पेक्टर सरोज कुमार सिंह का अभी हाल ही में CCR और चुनाव कोषांग प्रभारी के रूप में पोस्टिंग हुई थी। सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग के किसी मामला में सूचीबद्ध होने के कारण झरिया थानेदार पी के सिंह को पुलिस केंद्र भेज कर चुनाव कार्य से अलग रखा गया है। साइबर थाना में पदस्थापित देवेंद्र कुमार वर्मा को CCR सह चुनाव कोषांग की जिम्मेवारी दी गयी है।

 

देखें आदेश पत्र-

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »